5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयबीमार थे तो जी-जान लगाकर कैसे किया चुनाव प्रचार? कोर्ट ने खारिज...

बीमार थे तो जी-जान लगाकर कैसे किया चुनाव प्रचार? कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल की जमानत याचिका

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार में किए गए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अब राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने उन्हें जमानत देने इनकार कर दिया है। केजरीवाल ने अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए मांग की थी कि उन्हें टेस्ट और इलाज के लिए जमानत दी जाए लेकिन कोर्ट ने यह मांग खारिज कर दी। साथ ही केजरीवाल से कोर्ट ने अहम सवाल भी पूछे हैं।

कोर्ट में केजरीवाल के केस की सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने खूब प्रचार किया था, जो दिखाता है वह किसी गंभीर या जीवन संकट में डालने वाली बीमारी से ग्रस्त नहीं हैं। बता दें कि केजरीवाल ने कुछ जरूरी टेस्ट करवाने के लिए 7 दिन की मोहलत मांगी थी।

इतनी गंभीर बीमारी नहीं कि जमानत दी जाए
लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार राउज एवेन्यू कोर्ट की जज कावेरी जज ने कहा है कि डायबिटीज या यहां तक कि टाइप-2 डायबिटीज को इतना कोई गंभीर रोग नहीं कहा जा सकता है, जिसके चलते केजरीवाल को जमानत दी जा सके।

कोर्ट ने कहा कि किटोन लेवल और वजन में कमी के निर्धारण के लिए टेस्ट करवाने के लिए अंतरिम राहत का आधार मेडिकल ग्राउंड से कमजोर है। कोर्ट ने कहा कि जाहिर तौर पर खुद आवेदक के मुताबिक वह अंतरिम जमानत संभावित बीमारी का पता लगाने के लिए चाहते हैं, इसे राहत के लिए उचित आधार नहीं कहा जा सकता है। खासकर तब, जब चिंता का समाधान आवेदक के हिरासत में रहते हुए भी किया जा सकता है।

हिरासत में ही हो केजरीवाल का हेल्थ चेक अप
केजरीवाल ने गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए अपनी 21 दिन की अंतरिम जमानत को 7 दिन तक बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है। जज कावेरी बावेजा ने कहा कि केजरीवाल की जांच हिरासत में क्यों नहीं हो सकती है? उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिया है कि केजरीवाल के स्वास्थ्य की जांच करवाई जाए, आदेश में यह भी कहा गया कि एम्स में इसके लिए मेडिकल बोर्ड गठन किया जा सकता है।

कोर्ट ने जेल प्रशासन से कहा कि डॉक्टर की सलाह पर बिना किसी देरी के उनके स्वास्थ्य की जांच कराई जाए। अदालत ने यह भी कहा कि टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर जो भी जरूरी उपचार हो, वो कराया ही जाए। बता दें कि केजरीवाल की जमानत याचिका पर अब 7 जून को सुनवाई होगी, बता दें कि उनके केस की डेली सुनवाई होगी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...