19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीय'केजरीवाल को कुछ सुविधा चाहिए तो इसमें ईडी की कोई भूमिका नहीं...',...

‘केजरीवाल को कुछ सुविधा चाहिए तो इसमें ईडी की कोई भूमिका नहीं…’, राउज एवेन्यू कोर्ट की टिप्पणी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को तिहाड़ जेल के अधीक्षक से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा दायर एक आवेदन पर जवाब मांगा, जिसमें अदालत के आदेश के बाद उनके लिए गठित मेडिकल बोर्ड के कंसल्टेशन के दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को वर्चुअली उपस्थित रहने की अनुमति देने के निर्देश देने की मांग की गई है.

जस्टिस मुकेश कुमार की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने संबंधित अधीक्षक को आवेदन का जवाब देने के लिए एक दिन का समय दिया है. सुनवाई के दौरान जब ईडी के वकील ने केजरीवाल के आवेदन का जवाब देने के लिए समय मांगा, तो अदालत ने टिप्पणी की कि अगर केजरीवाल कुछ सुविधा चाहते हैं तो इसमें ईडी की कोई भूमिका नहीं है. कोर्ट ने ये भी कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में नहीं हैं.

कोर्ट ने कहा कि आरोपी न्यायिक हिरासत में है, ईडी की हिरासत में नहीं है. अगर वे कुछ सुविधा चाहते हैं तो इसमें आपकी कोई भूमिका नहीं है. इतना ही नहीं, कोर्ट ने ये भी कहा कि आपके जवाब की आवश्यकता नहीं है.

अदालत ने कहा कि जब केजरीवाल के वकीलों ने कहा कि ईडी ये कह रही है कि मेडिकल बोर्ड अभी तक गठित नहीं किया गया है, सही नहीं है, अदालत ने भी इस पर आश्चर्य व्यक्त किया. कोर्ट ने कहा कि आपको ये भी नया पता बोर्ड गठित हुआ है या नहीं? कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 19 और 22 जून की तारीख भी तय की. जब ईडी के वकीलों ने कहा कि वे सुझाई गई तारीख पर उपलब्ध नहीं होंगे तो अदालत ने ईडी से कहा कि आरोपी (केजरीवाल) न्यायिक हिरासत में हैं, हम तारीख तय करने में उनकी सुविधा देखेंगे, आपकी नहीं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...