16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत या पाकिस्‍तान, वाघा-अटारी बॉर्डर पर किसका झंडा होगा सबसे ऊंचा? एक...

भारत या पाकिस्‍तान, वाघा-अटारी बॉर्डर पर किसका झंडा होगा सबसे ऊंचा? एक बार फिर छिड़ी ‘जंग’

Published on

वाघा बार्डर

भारत और पाकिस्‍तान में वाघा-अटारी सीमा पर एक बार फिर से सबसे ऊंचा झंडा लगाने की मानो जंग सी छिड़ गई है। पाकिस्‍तान के विशाल झंडा लगाने के बाद अब भारत उससे भी बड़ा झंडा लगाने जा रहा है। भारत का तिरंगा झंडा 418 फुट ऊंचा होगा जिसके सामने पाकिस्‍तानी झंडा बौना साबित होगा। यही नहीं भारत के इस झंडे को दोनों ही देशों में काफी दूर से ही देखा जा सकेगा। इससे पहले पाकिस्‍तान ने साल 2017 में 400 फुट ऊंचा झंडा फहराकर भारत को पीछे छोड़ दिया था।

भारत का झंडा वाघा संयुक्‍त चेक पोस्‍ट के पास बने स्‍टेडियम के सामने लगाया जा रहा है। इससे पहले भारत ने मार्च 2017 में 360 फुट ऊंचा झंडा फहराया था। इसके जवाब में पाकिस्‍तान ने अपने 70वें स्‍वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्‍त, 2017 को 400 फुट ऊंचा झंडा लगाया था। इसके बाद अब भारत एक बार फिर से पाकिस्‍तान को करारा जवाब देने जा रहा है और 418 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाएगा। पाकिस्‍तान का यह झंडा 120 फुट लंबा और 80 फुट चौड़ा है।

वाघा बॉर्डर पर पाकिस्‍तान को नहीं मिल रहे दर्शक
पाकिस्‍तान का यह झंडा पूरे दक्षिण एशिया में सबसे ऊंचा था और दुनिया में आठवां सबसे ऊंचा झंडा माना गया था। पाकिस्‍तानी झंडे को देश के तत्‍कालीन आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने फहराया था। अब भारत पाकिस्‍तानी झंडे को पीछे छोड़ने जा रहा है। भारत का झंडा 418 फुट ऊंचा होगा। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक अब पाकिस्‍तान भी अपने झंडे की ऊंचाई को बढ़ा सकता है ताकि भारत को पीछे छोड़ा जा सके। पाकिस्‍तानी कंगाली से जूझ रहा है और उसे कर्ज नहीं मिल रहा है लेकिन फिर भी झंडा ऊंचा करने की चक्‍कर में करोड़ों रुपये बर्बाद कर रहा है। दोनों ही देशों के झंडों को कई किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता है।

दरअसल, पाकिस्‍तान इतने ऊंचे झंडे के जरिए भारतीय इलाके की जासूसी करता है। वहीं उल्‍टे पाकिस्‍तान ने झंडे के जरिए भारत पर जासूसी का आरोप लगाया था। पाकिस्‍तान ने भारत के बीएसएफ से इस पर आपत्ति भी जताई थी। पाकिस्‍तान अभी आर्थिक बदहाली से गुजर रहा है और उसे झंडा उतारने के समारोह के दौरान दर्शक तक नहीं मिल रहे हैं। वहीं भारत की तरफ हजारों की तादाद में लोग रोज पहुंच रहे हैं। इससे पाकिस्‍तानी सैनिक हताश हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...