15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयभारतीय सेना ने दे दिया था 'ऑपरेशन सिंदूर' का हिंट! Air Strike...

भारतीय सेना ने दे दिया था ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का हिंट! Air Strike से कुछ देर पहले किया था ये पोस्ट

Published on

नई दिल्ली,

22 अप्रैल को पहलगाम की शांत वादियों में जो हुआ, उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया. आतंकियों ने 26 निहत्थे, निर्दोष नागरिकों को बेरहमी से मार डाला. कई लोगों को उनके बच्चों के सामने ही गोलियों से भून दिया गया. पाकिस्तान की इस कायराना हरकत के बाद सवाल था कि जवाब कब मिलेगा. अब 7 मई को भारत ने खून के एक-एक कतरे का हिसाब चुकता कर दिया.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना और वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी POK में 9 आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की. इन हमलों में बहावलपुर, कोटली, मुआज़्ज़फराबाद और लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय मुरिदके समेत कई बड़े आतंकी कैंप तबाह कर दिए गए.

पाकिस्तान को भनक तक नहीं लगी
पाकिस्तान को यह अंदेशा जरूर था कि भारत चुप नहीं बैठेगा. पहलगाम जैसे भीषण आतंकी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की आशंका उसने जताई भी थी, लेकिन भारत कब, कहां और किस पैमाने पर जवाब देगा, इसका अंदाजा लगाना उसके लिए बेहद मुश्किल साबित हुआ.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से चंद घंटे पहले भारतीय सेना ने क्या दिया था संकेत
ऑपरेशन सिंदूर से चंद घंटे पहले भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में टैंकों से फायरिंग, लड़ाकू विमानों से मिसाइल लॉन्च और सैनिकों के युद्धाभ्यास के दृश्य थे. सेना ने इसके साथ संस्कृत में संदेश लिखा — प्रहाराय सन्निहिताः, जयाय प्रशिक्षिताः — यानी हम हमला करने के लिए तैयार हैं, और जीतने के लिए प्रशिक्षित हैं.ऐसा माना जा रहा है कि यह वीडियो न केवल सेना की तैयारी दिखाने के लिए था, बल्कि जवानों का मनोबल ऊंचा रखने और पाकिस्तान को संदेश देने के लिए भी पोस्ट किया गया था.

उधर, भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे युद्ध की कार्यवाही करार देते हुए जवाबी कार्रवाई की बात कही. इसके फौरन बाद पुंछ और राजौरी सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तान ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका भारतीय सेना ने संतुलित और सटीक जवाब दिया.

‘ऑपरेशन सिंदूर’, पहलगाम में निर्दोष भारतीयों की हत्या का जवाब
भारत की तीनों सेनाओं ने आतंक के खिलाफ एकजुट होकर यह बड़ी कार्रवाई की है. पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को जड़ से हिलाने वाली इस स्ट्राइक को लेकर भारतीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम में निर्दोष भारतीयों की हत्या के जवाब में दिया गया भारत का सशक्त संदेश है.

गृह मंत्री ने आगे कहा कि हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व हैय.मोदी सरकार भारत और उसके नागरिकों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहा है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...