13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयकैदी को नहीं दी गई हिंदी में जानकारी... दिल्ली हाई कोर्ट ने...

कैदी को नहीं दी गई हिंदी में जानकारी… दिल्ली हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया केंद्र का आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति के खिलाफ जारी हिरासत में लेने के आदेश को रद्द कर दिया। कोर्ट ने बताया कि अधिकारी यह बताने में विफल रहे कि हिरासत के आधार के बारे में बंदी को उसकी भाषा ‘हिंदी’ में जानकारी दी गई। हिरासत को चुनौती देने वाले व्यक्ति के वकील ने कहा कि बंदी को हिरासत के आधार के बारे में अंग्रेजी भाषा में बताया गया, जिसे वह ठीक से नहीं समझ सके। हाई कोर्ट ने कहा कि केवल इसलिए कि बंदी ने दस्तावेजों पर अपने हस्ताक्षर अंग्रेजी में किए हैं, यह नहीं दिखाता है कि वह अंग्रेजी समझता है और परिणामस्वरूप हिरासत में लिए जाने के आधार को समझता है और दस्तावेजों पर भरोसा करता है।

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की पीठ ने हिरासत में लेने के केंद्र के आदेश को निरस्त कर दिया। यह आदेश भारत सरकार के संयुक्त सचिव द्वारा एक अप्रैल, 2021 को दिया गया गया था, जबकि उप सचिव ने 16 जून, 2021 को यह आदेश पारित किया था, जिसमें एक वर्ष की हिरासत की पुष्टि की गई थी। पीठ ने कहा कि मौजूदा मामले में प्रतिवादी (भारत संघ) यह बताने में बुरी तरह विफल है कि हिरासत के आधार और दस्तावेजों पर भरोसे को लेकर बंदी के साथ उसकी ज्ञात भाषा हिंदी में ‘ संवाद’ किया गया।

पीठ ने कहा, ‘तदनुसार, एक अप्रैल, 2021 का आदेश, संविधान के अनुच्छेद 22 (5) में निहित संवैधानिक निर्देशों का उल्लंघन है, जैसा कि विभिन्न निर्णयों में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा व्याख्या की गई हैं।’ केंद्र के मुताबिक आदतन अपराधी और कथित रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल शराफत शेख ने हिरासत आदेश को चुनौती देते हुए कहा कि उसे स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) और अवैध यातायात की रोकथाम अधिनियम (पीआईटीएनडीपीएस) के तहत हिरासत में लेने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह एनडीपीएस अधिनियम के कड़े प्रावधानों के तहत एक मामले में पहले से हिरासत में है।

कैदी ने वकील ने कहा कि बंदी एक अनपढ़ व्यक्ति है और हिरासत में लेने का आदेश उसे ठीक से संप्रेषित नहीं किया गया था, क्योंकि यह अंग्रेजी भाषा में था। वकील ने कहा कि यह राज्य का संवैधानिक कर्तव्य है कि वह हिरासत में लेने के आदेश की जानकारी बंदी को उस भाषा में दे, जिसे वह समझता है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...