16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयडराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है... जानिए 600 वकीलों की CJI को...

डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है… जानिए 600 वकीलों की CJI को चिट्ठी पर PM मोदी ने क्या कहा

Published on

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों का ऐलान भी कर रही हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है। 5 दशक पहले ही उन्होंने “प्रतिबद्ध न्यायपालिका” का आह्वान किया था- वे बेशर्मी से अपने स्वार्थों के लिए दूसरों से प्रतिबद्धता चाहते हैं लेकिन राष्ट्र के प्रति किसी भी प्रतिबद्धता से बचते हैं। कोई आश्चर्य नहीं कि 140 करोड़ भारतीय उन्हें अस्वीकार कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा
दरअसल सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे और पिंकी आनंद समेत 600 से अधिक वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर कहा कि एक विशेष ग्रुप देश में न्यायपालिका को कमजोर कर रहा है। वकीलों के इसी पत्र को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। ज्यूडिशियरी अंडर थ्रेट सेफगार्डिंग ज्यूडिशियरी फ्रॉम पॉलिटिकल एंड प्रोफेनल्स प्रेशर शीर्षक से लिखे लेटर करीब 600 वकीलों की ओर से लिखा गया है इनमें सुप्रीम कोर्ट बार असोसिशन के प्रेसिडेंट अदिश सी अग्रवाल, चेतन मित्तल, पिंकी आनंद, हितेश जैन, उज्जवला पवार, उदय होला आदि शामिल हैं।

वकीलों ने क्या लिखा है पत्र में
वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखते हुए लिखा कि वकीलों का एक समूह है जो आपको यह पत्र लिखकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त कर रहे हैं कि किस तरह एक निहित स्वार्थ समूह न्यायपालिका पर दबाव डालने, न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने और हमारे न्यायालयों को तुच्छ तर्क और बासी राजनीतिक एजेंडे के आधार पर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। उनकी हरकतें विश्वास और सद्भाव के माहौल को बिगाड़ रही हैं, जो न्यायपालिका के कामकाज की विशेषता है। राजनीतिक मामलों में, विशेष रूप से भ्रष्टाचार के आरोपी राजनीतिक हस्तियों से जुड़े मामलों में उनकी दबाव की रणनीति सबसे ज्यादा स्पष्ट है। ये रणनीति हमारे न्यायालयों के लिए हानिकारक हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...