6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयमुश्किल में फंसे नेताओं की पहली पसंद हैं सीनियर वकील सिंघवी? केजरीवाल...

मुश्किल में फंसे नेताओं की पहली पसंद हैं सीनियर वकील सिंघवी? केजरीवाल को दूसरी बार दिलाई जमानत

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी बार अंतरिम जमानत दे दी. इससे पहले मई में, सर्वोच्च अदालत ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी थी. दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी केजरीवाल का केस लड़ रहे हैं.

कई हाई-प्रोफाइल मामलों को किया हैंडल
न सिर्फ केजरीवाल का केस बल्कि सिंघवी इन दिनों सबसे अधिक मांग वाले वकीलों में से एक बन गए हैं, खासकर राजनेताओं के लिए. वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने पिछले कुछ वर्षों में कई हाई-प्रोफाइल मामलों को हैंडल किया है.

विभिन्न कानूनी मुद्दों के विशेषज्ञ सिंघवी अब कई लोगों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन गए हैं. एक वरिष्ठ राजनेता होने के नाते राजनीतिक क्षेत्र में मजबूत संबंधों के कारण वह विभिन्न दलों के नेताओं का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं.

केजरीवाल का किया बचाव
सिंघवी आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बचाव करने में सबसे आगे रहे हैं. उन्होंने मामले में विसंगतियों और सबूतों की कमी को उजागर किया और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से लगाए गए आरोपों के खिलाफ दलील दी.

सुप्रीम कोर्ट के सामने सिंघवी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की टाइमिंग का जिक्र किया और कहा कि उन्हें आचार संहिता लागू होने के पांच दिन बाद ही ईडी ने हिरासत में ले लिया था. अदालत ने आखिरकार उन्हें चुनाव के दौरान प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी.

संजय सिंह को दिलाई जमानत
दिल्ली शराब घोटाला मामले में हाल ही में सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के बाद सिंघवी अब अदालतों में केजरीवाल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इससे पहले वह आम आदमी पार्टी के नेता सत्येन्द्र जैन का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम मेडिकल बेल मिल गई थी. सिंघवी ने शराब घोटाले में AAP नेता संजय सिंह का भी प्रतिनिधित्व किया था. ट्रायल कोर्ट और हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद आखिरकार उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी.

संजय सिंह को 4 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी, जिससे आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले काफी मदद मिली. वह दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिन्होंने जमानत के लिए एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

अन्य नेताओं का भी कर चुके हैं प्रतिनिधित्व
सिंघवी सुनंदा पुष्कर डेथ केस में कांग्रेस नेता शशि थरूर का भी केस लड़ चुके हैं और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य आरोपों के खिलाफ उनका बचाव कर चुके हैं. सिंघवी ने आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम का भी प्रतिनिधित्व किया था, जिसमें उन पर भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे थे. उन्होंने प्रक्रियात्मक खामियों और सबूतों की कमी पर जोर देते हुए चिदंबरम की जमानत के लिए और ईडी, सीबीआई के आरोपों के खिलाफ दलील दी थी.

सिंघवी सुप्रीम कोर्ट में न सिर्फ पश्चिम बंगाल सरकार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं बल्कि कोयला तस्करी में शामिल होने के आरोपों के खिलाफ अभिषेक बनर्जी सहित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं का भी बचाव कर चुके हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...