4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयबस एक सेल्फी सर... इंडिया गेट जाने की जिद करने लोग तो...

बस एक सेल्फी सर… इंडिया गेट जाने की जिद करने लोग तो पुलिस से हुई बहस

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया। पूरा क्षेत्र रंगीन रोशनी से जगमगा रहा था, ऐसे में लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने वहां पहुंच गए। कार्यक्रम के बाद जब लोग आने लगे तो युवाओं ने मोबाइल से सेल्फी लेना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस से बहस भी हुई। दरअसल, रात 9 बजे के बाद यहां पर आम लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया और वे पुलिस से सेल्फी के लिए इंडिया गेट के अंदर जाने की रिक्वेस्ट करने लगे। पुलिस लोगों को समझती रही कि कल आना।

सेल्फी का खुमार इस कदर हावी था कि पुलिसकर्मियों के मना करने के बावजूद युवा बार-बार प्लीज-प्लीज की रट लगाए हुए थे। पुलिस लोगों को समझाती रही कि कल आइएगा। मयूर विहार से रिजवान अपनी पूरी फैमिली के साथ आए थे लेकिन उनको अंदर जाने का मौका नहीं मिला। रिजवान ने कहा कि वह इंडिया गेट देखने आए थे और अब कल आएंगे।

सुरक्षा कारणों से पुलिस ने इंडिया गेट के पास और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आज सेल्फी लेने से रोका तो भी लोग नहीं माने। कुछ लोग सड़क पर ही अपनों के साथ सेल्फी लेने लगे। लोगों को समझाने में पुलिसवालों के भी पसीने छूट गए। कोई कहता, मैं बहुत दूर से आया हूं क्या अब सेल्फी के लिए इतनी दूर से फिर से आऊंगा। एक ने कहा कि एक सेल्फी लेने में क्या जाता है। मैं शांतिपूर्वक सेल्फी लेकर चला जाऊंगा। हालांकि बाद में निराश होकर जहां मौका मिला वहीं सेल्फी लेकर लौट गए।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...