10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकानून-व्यवस्था पर नजर बनाए रखें, हनुमान जयंती पर गृह मंत्रालय ने राज्यों...

कानून-व्यवस्था पर नजर बनाए रखें, हनुमान जयंती पर गृह मंत्रालय ने राज्यों को किया अलर्ट

Published on

नई दिल्ली

रामनवमी के मौके पर देश में कई हिस्सों में हिंसा भड़क गई थी। रामनवमी पर हुई हिंसा को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को हनुमान जयंती की तैयारी के मद्देनजर सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने को कहा है। गृह मंत्रालय ने सरकारों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले किसी भी कारक की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा कि वह ऐसे हर तत्व पर नजर रखे जिसके सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका हो सकती है।

दिल्ली पुलिस ने निकाला मार्च
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी हनुमान जयंती को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती से एक दिन पहले आज बुधवार को जहांगीरपुरी इलाके में फ्लैग मार्च निकाला। जहांगीरपुरी में दिल्ली पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान भी मौजूद थे। दरअसल पिछले साल जहागीरपुरी क्षेत्र के जी ब्लॉक में हनुमान जयंती की शोभा यात्रा पर हुए पथराव के बाद हिंसा भड़क गई थी।

रामनवमी के दिन भड़क उठी थी हिंसा
रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक के कई इलाके में हिंसा भड़क गई थी। बिहार और बंगाल में आगजनी और पत्थर फेंकने के साथ बमबारी भी हुई थी। आलम ये है कि अभी भी पश्चिम बंगाल और बिहार के इलाकों में हिंसा की आग रह-रहकर फिर से भड़क रही है। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार पहले से ही हनुमान जयंती को लेकर अलर्ट मोड पर है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...