21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीय'धर्म पूछकर हत्या…मुस्लिम कमजोर महसूस कर रहे': पहलगाम आतंकी हमले पर और...

‘धर्म पूछकर हत्या…मुस्लिम कमजोर महसूस कर रहे’: पहलगाम आतंकी हमले पर और क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा

Published on

नई दिल्ली:

कश्मीर के पहलगाम में हुए भयानक आतंकी घटना पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने बहुत ही बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश में हिंदू-मुस्लिम हो रहा है, इससे मुसलमान असहज महसूस कर रहे हैं और यही कारण है कि पहचान पूछकर आतंकवादी हत्याएं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र के लिए भी संदेश है कि देश का मुसलमान और अल्पसंख्यक कमजोर महसूस कर रहा है। वाड्रा ने यह भी कहा कि यह सरकार हमेशा हिंदुत्व की बात करती है, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय को परेशानी होती है।

‘मुसलमान असहज महसूस कर रहे’
रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को हुए पहलगाम आतंकी हमले पर पहले तो गहरा दुख जताया। वाड्रा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘मुझे बहुत बुरा लग रहा है और मेरी गहरी संवेदना उन लोगों के साथ है जिनकी इस आतंकी घटना में जान चली गई…।’ वाड्रा ने देश के माहौल पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार अक्सर हिंदुत्व की बात करती है। इससे अल्पसंख्यक समुदाय असहज और परेशान महसूस करता है। वाड्रा के अनुसार, ‘हमारे देश में, हम देखते हैं कि यह सरकार हिंदुत्व के बारे में बात करेगी, और अल्पसंख्यक असहज और परेशान महसूस करते हैं…।’

‘देश में हिंदू-मुसलमानों में आई दूरी’
उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के पीछे की वजह पर भी अपनी राय दी। वाड्रा ने कहा कि अगर आतंकी लोगों की पहचान देखकर (धर्म जानकर) उन्हें मार रहे हैं, तो इसकी वजह देश में हिंदू और मुसलमानों के बीच पैदा हुई खाई हो सकती है। उनके अनुसार, ‘अगर आप इस आतंकी घटना को देखें, अगर वे (आतंकवादी) लोगों की पहचान देख रहे हैं, तो वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्योंकि हमारे देश में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एक विभाजन आ गया है…।’

यह पीएम को एक संदेश है-वाड्रा
वाड्रा ने आगे कहा कि ऐसी घटनाओं से आतंकी संगठनों को यह लग सकता है कि हिंदू, मुसलमानों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहचान देखकर लोगों को मारना, प्रधानमंत्री को एक संदेश है। वाड्रा के अनुसार, ‘यह इन संगठनों को महसूस कराता है कि हिंदू सभी मुसलमानों के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं। पहचान देखकर और फिर किसी को मारना, यह पीएम को एक संदेश है, क्योंकि मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैं। अल्पसंख्यक कमजोर महसूस कर रहे हैं…।’

वाड्रा ने सरकार से अपील की है कि वह ऐसा माहौल बनाए, जिससे अल्पसंख्यक सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने कहा कि देश में धर्मनिरपेक्षता बनी रहनी चाहिए और ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। वाड्रा ने कहा, ‘यह ऊपर से आना चाहिए कि हम अपने देश में सुरक्षित और धर्मनिरपेक्ष महसूस करते हैं और हम इस तरह की घटनाओं को होते नहीं देखेंगे।’

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...