4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयअड़ियल रवैया छोड़ गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से पीछे हटने लगी चीन की सेना,...

अड़ियल रवैया छोड़ गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से पीछे हटने लगी चीन की सेना, रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलेगी!

Published on

नई दिल्ली

गलवान झड़प के बाद भारत और चीन के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। हालांकि दोनों देशों ने कूटनीतिक और सैन्य बातचीत कर मामले का हल निकालने की कोशिशें जारी रखीं, पर चीन कुछ पॉइंट्स से पीछे हटने को तैयार ही नहीं था। भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर की 16वें दौर की हुई बातचीत में बनी आम सहमति के अनुसार आज तनाव को कम करने वाली खबर आई है। रक्षा मंत्रालय ने संयुक्त बयान जारी कर बताया है कि गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स (पीपी-15) क्षेत्र से भारत और चीन के सैनिकों ने सुनियोजित तरीके से पीछे हटना शुरू कर दिया है। संयुक्त बयान में कहा गया है कि यह सीमावर्ती क्षेत्रों में शाति और स्थिरता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। भारत और चीन के बीच 16वें दौर की बातचीत 17 जुलाई को हुई थी।

अब तक नहीं मान रहा था चीन
अब तक चीन गोगरा हॉटस्प्रिंग्स में पट्रोलिंग पाइंट पीपी-15 से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में भारत ने भी अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी थी। क्षेत्र में दोनों तरफ बड़ी संख्या में सैनिक तैनात किए गए थे। दरअसल, भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC पर आधिकारिक रूप से अभी सीमांकन नहीं हुआ है। भारतीय सेना कुछ निश्चित स्थान तक पेट्रोलिंग करती आ रही है। यहां कई पोस्ट या कहिए पॉइंट्स हैं जिसका इस्तेमाल सैनिक अपना नियंत्रण बनाए रखने के लिए करते हैं। एलएसी से लगे लद्दाख में 60 से ज्यादा पट्रोलिंग पॉइंट्स हैं।

गलवान संघर्ष से बिगड़े हालात
वैसे तो भारत से लगती पाकिस्तान और चीन सीमा पर हमेशा दोनों देशों के सैनिक सतर्क रहते हैं। लेकिन जून 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद हालात काफी खराब हो गए थे। भारत के सैनिक शहीद हुए लेकिन चीन सच्चाई छिपाता रहा। दुनिया के कई एक्सपर्ट के हवाले से पता चला था कि चीन को भारत से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा।

पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर दो साल बाद भी कई क्षेत्रों में भारत और चीन के बीच आम सहमति नहीं बन पाई थी। एक साल पहले हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा पोस्ट के इलाकों से भारत और चीन के सैनिक पीछे हटने लगे थे लेकिन यह काम अधूरा रह गया। यहां से चीन के पीछे न हटने की बड़ी वजह है। दरअसल, हॉटस्प्रिंग्स-गोगरा-कोंगका झील इलाके में पेट्रोलिंग पॉइंट्स 15, 17 और 17ए हैं। यह इलाका भारत और चीन दोनों के लिए महत्वपूर्ण समझा जाता है। चीन की सेना गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र से दूसरी जगहों पर तैनात अपने सैनिकों के लिए भारी मात्रा में रसद पहुंचा पाती हैं।

अब इलाका समझ लीजिए
पूर्वी लद्दाख के गलवान में ये इलाके चांग चेनमो नदी के पास हैं। हॉट स्प्रिंग चांग चेनमो नदी के उत्तर में है, वहीं गोगरा पोस्ट उस पॉइंट से पूर्व में है, जहां नदी गलवान घाटी से दक्षिण- पूर्व की ओर आते हुए और दक्षिण – पश्चिम की ओर मुड़ते हुए दोहरा मोड़ लेती है। यह इलाका काराकोरम रेंज के उत्तर में है जो पैंगोंग झील के उत्तर में है और गलवान घाटी के दक्षिण पूर्व में है। गलवान वही क्षेत्र है, जहां दोनों सेनाओं के बीच हिंसक संघर्ष हुआ थी। दोनों ओर से कई सैनिक मारे गए थे।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...