8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयशराब नीति : ED सीएम केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार से...

शराब नीति : ED सीएम केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार से कर रही पूछताछ

Published on

नई दिल्ली:

शराब नीति घोटाले आप सरकार की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। आज इस मामले में ईडी आप के अन्य नेताओं से पूछताछ कर रही है। अभी ईडी सीएम केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही ईडी ने आप एमएलए दुर्गेश पाठक से भी पूछताछ कर चुका है।

‘बीजेपी प्रचार से रोकना चाहती है’
आप विधायक दुर्गेश पाठक को ईडी के समन पर पार्टी नेता आतिशी ने कहा कि यह आप को प्रचार करने से रोकने की बीजेपी की साजिश है। ईडी बीजेपी का राजनीतिक गठबंधन बन गया है। बीजेपी किसी भी कीमत पर आप नेताओं को प्रचार करने से रोकना चाहती है। दिल्ली आबकारी नीति घोटाले मामले में आज दुर्गेश पाठक को समन भेजकर आज 2 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद आप विधायकदो बजे ईडी के दफ्तर पहुंच गए और उसने पूछताछ शुरू हो गई है। बता दें कि दुर्गेश पाठक का नाम गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान पैसों के नगद भुगतान से संबंधित बयानों में सामने आया है। इससे पहले हुई पूछताछ में ईडी ने दुर्गेश पाठक का फोन जब्त कर लिया था।

ईडी ने लगाए पार्टी पर गंभीर आरोप
ईडी ने आम आदमी पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ईडी ने कहा कि साउथ ग्रुप ने हवाला के माध्यम से 45 करोड़ की घूस ली थी। जिसका इस्तेमाल आप ने 2021-22 के विधानसभा चुनाव के दौरान किया। ईडी ने ये दावा आप नेता मनीष सिसोदिया के करीबी माने जाने वाले दिनेश अरोड़ा के बयान पर किया है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...