10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयशराब घोटाला: दिल्ली हाईकोर्ट का तिहाड़ में बंद अमनदीप ढल को जमानत...

शराब घोटाला: दिल्ली हाईकोर्ट का तिहाड़ में बंद अमनदीप ढल को जमानत देने से इनकार

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद कारोबारी अमनदीप ढल को जमानत देने से इनकार कर दिया है. अमनदीप के खिलाफ सीबीआई और ईडी दोनो एजेंसियां जांच कर रही हैं.

अमनदीप ढल ने निचली अदालत के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में निचली अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया गया था. हाईकोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने अमनदीप ढल की ओर से दायर जमानत याचिका खारिज कर दी है.

अमनदीप ढल को एक मार्च को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था. ईडी के अनुसार कारोबारी ढल ने अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची है और वह पॉलिसी बनाने में सक्रिय रूप से शामिल था. ढल पर आरोप है कि वो आम आदमी पार्टी को रिश्वत देने और साउथ ग्रुप को लाभ पहुंचाने में मदद कर रहा था.

ईडी और सीबीआई ने आरोप लगाया है कि उत्पाद शुल्क नीति को संशोधित करते समय अनियमितता बरती गई. इसके साथ ही लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया गया. लाइसेंस शुल्क माफ कर दिया गया या कम कर दिया गया और अथॉरिटी की मंजूरी के बिना एल-1 लाइसेंस बढ़ाया गया.

क्या है मामला?
दिल्ली शराब नीति घोटाले में ईडी ने शराब कारोबारी ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमनदीप ढल को दिल्ली आबकारी नीति में चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था. ढल पर कई आरोप लगे हैं सीबीआई के मुताबिक, आप पदाधिकारी विजय नायर, मनोज राय, अमनदीप ढल और समीर महंदरू साल 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति बनाने और लागू करने में सक्रिय रूप से शामिल थे

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...