16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रचंड गर्मी और लू के बीच होगा लोकसभा चुनाव! निर्वाचन आयोग ने...

प्रचंड गर्मी और लू के बीच होगा लोकसभा चुनाव! निर्वाचन आयोग ने क्यों जारी की एडवाइजरी

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय मौसम विभाग ने गर्मियों के इस सीजन में पिछले साल के मुकाबले इस बार तेज गर्मी पड़ने और लू चलने की आशंका जताई है। गर्मी का सीजन लंबा भी हो सकता है। देश में इसी दौरान 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव-2024 हैं। ऐसे में चुनावों के दौरान लोगों को तेज गर्मी से बचाने के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने तमाम राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी यानी सीईओ को एडवाइजरी जारी की है।

एवाइजरी में क्या कहा गया
चुनाव आयोग ने बताया कि इस एडवाइजरी में तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ को कहा गया है कि वह मतदान के दिन तमाम पोलिंग लोकेशन और पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं, पोलिंग पार्टी और पोलिंग एजेंटों को गर्मी से बचाने के पर्याप्त इंतजाम करें। निर्देशों में कहा गया है कि देश के तमाम पोलिंग स्टेशन ग्राउंड फ्लोर पर बनाए जाएंगे। कोई भी पोलिंग स्टेशन ग्राउंड फ्लोर से उपर वाली किसी मंजिल पर नहीं बनाया जाएगा। जिससे की सभी तरह के वोटर आसानी से पोलिंग स्टेशनों में जाकर वोट दे सकें। सभी पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं की तीन लाइनें बनाई जाएंगी। इनमें एक मेल, दूसरी फीमेल और तीसरी बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों के लिए होगी।जरूरत के मुताबिक हर दो महिला के बाद एक पुरुष वोटर वोट देने जा सकता है।

हर दो किमी पर बनेगा पोलिंग स्टेशन
वोटरों को अपने घरों से बहुत अधिक दूर चलकर वोट ना देना पड़े। इसके लिए मतदाताओं के लिए हर दो किलोमीटर के दायरे में पोलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इनमें रैंप भी बनाए जाएंगे। जिससे की बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर आराम से आ-जा सकें। सभी पोलिंग लोकेशनों पर मेल-फीमेल और दिव्यांग वोटरों को ध्यान में रखते हुए टॉयलेट की सुविधा भी होनी चाहिए। साथ ही बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में कुर्सियां और बेंच लगाई जाएंगी। पीने का पानी हर पोलिंग लोकेशन पर होना चाहिए।

ट्रांसपोर्ट की भी होगी व्यवस्था
अगर कोई बुजुर्ग, दिव्यांग वोटर अपने घर से पोलिंग स्टेशन तक जाने में सक्षम नहीं है। तब ऐसे वोटरों के लिए पोलिंग स्टेशन तक लाने और फिर उन्हें उनके घर तक छुड़वाने के लिए पर्याप्त ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था करनी होगी। मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। गर्मी से बचाने के लिए टेंट लगाने होंगे। वोटरों की लंबी लाइनें लगती हैं तो उनके बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने समेत गर्मी से बचाने के लिए टेंट लगाए जाएंगे। पोलिंग स्टेशनों पर वोटरों को जानकारी देने के लिए पर्याप्त साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...