15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीय'जीने की उम्मीद खो चुका, आप आखिरी उम्मीद...', माइंड रीडर सुहानी ने...

‘जीने की उम्मीद खो चुका, आप आखिरी उम्मीद…’, माइंड रीडर सुहानी ने सुनाई ‘चमत्कार’ की कहानी

Published on

नई दिल्ली,

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में मेंटलिस्ट सुहानी शाह ने एक बार फिर सभी को हैरान करने का काम किया है. एक तरफ उन्होंने अपने शो के जरिए फिर कई लोगों के माइंड रीड किए तो वहीं दूसरी तरफ अपने करियर के कुछ अनसुने किस्से भी साझा किए.

वो किस्सा जिससे सुहानी भी हैरान
सुहानी शाह ने बताया कि कई साल पहले उनके एक कार्यक्रम में एक ऐसा शख्स आया था जो जीने की उम्मीद खो चुका था और उनसे ही मदद की पुकार कर रहा था. सुहानी बताती हैं कि मैं 13 साल की थी और नासिक में एक कार्यक्रम था. उस कार्यक्रम में वहीं जादू और माइंड रीड कर रही थी. लेकिन प्रोग्राम के बाद एक शख्स मेरे पास आया और बोला कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है. वो ठीक से बोल नहीं पा रहा था, लेकिन उसकी टूटी-फूटी भाषा को मैंने समझ लिया था. वो कह रहा था कि अगर मुझे यहां मदद नहीं मिली तो मैं अपनी जान दे दूंगा. अब तब मैंने जादू के जरिए एक गिलास पानी का इंतजाम किया और उसे पिला दिया. उसे वो पानी पीकर अच्छा लगा. मैंने कहा कि दिन में दो बार पीजिए, आप बेहतर महसूस करेंगे. अब प्रोग्राम हो गया और मैं भी दूसरे कार्यक्रम में व्यस्त हो गई. फिर एक दिन मेरे पास एक लेटर आया, उसमें लिखा था कि आपकी वजह से मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं. अब डॉक्टर से अपनी बीमारी का इलाज करवा रहा हूं.

सफलता का श्रेय किसे देती हैं सुहानी?
अब इस किस्से को लेकर सुहानी कहती हैं कि उन्होंने कोई जादू नहीं किया था. वो तो एक नॉर्मल पानी था. लेकिन खेल सारा विश्वास का होता है और उसी वजह से उस शख्स में जीने की उम्मीद जग गई. वैसे अपने करियर की सफलता के लिए सुहानी अपने पेरेंट्स को पूरा क्रेडिट देती हैं. वे कहती हैं कि मैंने बचपन में बोला था कि मुझे जादू करने का शौक है, मेरे माता-पिता के सपने बड़े थे, उन्होंने सीधे बोल दिया कि बड़े शो करेगी. अब उसके बाद से उन्होंने अपना समय और पैसा दोनों मुझमें इन्वेस्ट किया. मैं तो सभी लड़कियों से कहना चाहती हूं कि वे किसी से कम नहीं हैं. लड़कियां सब कर सकती हैं. जो उनके आसपास के लोग हैं, उन्हे बदलने की जरूरत है. उन्हें लड़कियों को दबाना नहीं चाहिए.

धीरेंद्र शास्त्री की वजह से बढ़ी लोकप्रियता?
बातचीत के दौरान सुहानी ने ये भी बताया कि वे माइंड रीड करती हैं और ये कोई चमत्कार नहीं है, बल्कि एक आर्ट है. उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि पिछले कुछ समय में हर घर तक इस आर्ट की जानकारी पहुंच गई है. असल में जब से धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार के चर्चे शुरू हुए हैं, सुहानी शाह की लोकप्रियता भी बढ़ गई है. खुद सुहानी कहती हैं कि काफी कुछ बदल गया है. अचानक से उनकी डिमांड ज्यादा बढ़ गई है. हर जगह उन्हें बुलाया जा रहा है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...