12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयफरीदाबाद न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, शंटिंग के वक्त स्टेशन...

फरीदाबाद न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, शंटिंग के वक्त स्टेशन मास्टर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Published on

फरीदाबाद

दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां फरीदाबाद न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर शंटिंग करते वक्त स्टेशन मास्टर की मौत हो गई। वहां शंटिंग के दौरान अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इसके चलते उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि स्टेशन मास्टर संजय राघव का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, हादसे के बाद रेलवे कर्मचारियों में शोक व्याप्त है।

मुंबई: ट्रेन को जोड़ते समय रेलवे कर्मचारी की मौत
फरीदाबाद की तरह से तीन दिन पहले यानी 22 मई को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन पर हादसा हुआ था। यहां एक लंबी दूरी की ट्रेन के डिब्बों और इंजन से जोड़ते हुए दुर्घटना का शिकार होकर एक कांटेवाले (पॉइंट्समैन) की मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को दोपहर करीब तीन बजकर 10 मिनट पर प्लेटफॉर्म संख्या 16 पर समय हुई। इस दौरान मुंबई-भुवनेश्वर कोणार्क एक्सप्रेस का इंजन जोड़ा जा रहा था। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कांटेवाला सूरज सेठ पहले प्रयास में ट्रेन से नहीं जुड़ पाए इंजन को जोड़ने करने के लिए रेलवे ट्रैक पर कूद गया। उन्होंने बताया कि सेठ इंजन और डिब्बे के बीच फंस गए और उनकी मौत हो गई। मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की थी।

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
उधर, दिल्ली के दो अलग-अलग जगहों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस आसपास के थानों में संपर्क कर मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन शख्स की मौत
रेलवे पुलिस के अनुसार, पहली घटना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की है। यहां 22 जुलाई की सुबह रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म नंबर 8/9 के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 30 से 35 के बीच है। पुलिस को मृतक के पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली है जिससे उसकी पहचान हो सके।

नांगलोई रेलवे लाइन के पास युवक ट्रेन की चपेट में आया
दूसरी घटना नांगलोई रेलवे लाइन की है। सराय रोहिल्ला रेलवे पुलिस को 22 जुलाई की सुबह सूचना मिली कि नांगलोई रेलवे लाइन के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक की उम्र 25 से 30 के बीच की है। पुलिस को यहां भी युवक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उनकी पहचान हो सके।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...