18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयअतिक्रमण अभियान में ध्वस्त की थी मजार, अब उसके खादिम ने NDMC...

अतिक्रमण अभियान में ध्वस्त की थी मजार, अब उसके खादिम ने NDMC से की जमीन देने की मांग

Published on

नई दिल्ली

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की तरफ से अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान ध्वस्त की गई दो मजारों के खादिम ने भूमि आवंटित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि वह इन्हें नये सिरे से स्थापित करने के लिए भूमि आवंटित करने की मांग के साथ नगर निकाय से संपर्क करेंगे।उद्योग भवन के निकट सुनहरी बाग मस्जिद के सामने स्थित दो मजारों को रविवार सुबह एनडीएमसी ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाये गये एक अभियान के तहत ध्वस्त कर दिया था।

वर्ष 2020 से इन मजारों की देखरेख करने वाले (खादिम) शाहबाज अहमद (34) ने कहा कि वक्फ बोर्ड को इन मजारों को हटाये जाने के बारे में सूचित कर दिया गया है और वे नये सिरे से इन मजारों को स्थापित करने का रास्ता तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने उसी स्थान पर, या उसके आसपास मजार स्थापित करने के लिए एनडीएमसी से संपर्क करने का निर्णय लिया है। ध्वस्त की गई दो मजार 100 साल से अधिक पुरानी थी और अवैध ढांचा नहीं थी।’ उन्होंने दावा किया, ‘वे पवित्र वस्तुओं, कुरान, मजारों के ऊपर की चादरों, और मजारों के अंदर रखी धनराशि सहित मलबे के साथ सब कुछ ले गए।’

अहमद का परिवार चार पीढ़ियों से अधिक समय से मजारों की देखभाल कर रहा था। अहमद ने दावा किया कि उन्हें मजार ध्वस्त किये जाने के संबंध में नगर निकाय द्वारा कोई नोटिस नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘मेरे रिश्तेदार जो मस्जिद के पास रहते हैं, जब उन्होंने उनसे इस बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि उन्हें भी मजार पर जाने की भी अनुमति नहीं दी गई। सुबह लगभग पांच बजे, जब मैं हमेशा की तरह वहां गया, तो यह देखकर चौंक गया कि वह जगह खाली थी… कोई मजार नहीं थी और सब कुछ हटा दिया गया था।’

इस कार्रवाई के संबंध के बारे में पूछे जाने पर, एनडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत किया गया। उन्होंने कहा, ‘ढांचों को हटाने के बाद फुटपाथ का निर्माण शुरू किया गया है और वर्तमान में कार्य प्रगति पर है।’

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...