6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयजम्मू-कश्मीर प्रशासन के अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ आवाज उठा रही थीं...

जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ आवाज उठा रही थीं महबूबा, दिल्ली में अरेस्ट

Published on

नई दिल्ली

PDP नेता महबूबा मुफ्ती को जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया। बुधवार को महबूबा मुफ्ती और उनके कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महबूबा जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में गुंडा राज है। इसे अफगानिस्तान की तरह बरबाद किया जा रहा है।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। सरकारी जमीन को मुक्त कराने के लिए अब तक कई इमारतों पर बुलडोजर चलाया गया है। इसके विरोध में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह विध्वंस अभियान कश्मीर को फिलिस्तीन से भी बदतर स्थिति में बदल रहा है। केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर को अफगानिस्तान जैसा बनाना चाहती है।

BJP ने बहुमत को हथियार बनाया
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि बीजेपी देश के संविधान को तोड़ रही है। कश्मीर को अफगानिस्तान बना दिया गया है। बीजेपी ने बहुमत को हथियार बनाया है। जम्मू-कश्मीर में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत गरीबों और हाशिए पर खड़े लोगों के घरों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख ने इस दौरान देश में विपक्षी पार्टी के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि वे भाजपा द्वारा किए जा रहे अत्याचारों पर मूकदर्शक न बनें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने प्रचंड बहुमत का इस्तेमाल संविधान को कुचलने के लिए कर रही है।

उन्होंने कहा, “फिलिस्तीन अभी भी बेहतर है। कम से कम लोग बात कर सकते हैं। जिस तरह से लोगों के छोटे-छोटे घरों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है, उससे कश्मीर अफगानिस्तान से भी बदतर होता जा रहा है।” महबूबा मुफ्ती ने यह भी कहा कि भाजपा के शासन में जम्मू-कश्मीर की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। उन्होंने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर ही एक ऐसा प्रदेश था, जहां लोग सड़क पर नहीं सोते थे, जहां लोग मुफ्त राशन के लिए लाइन में खड़े नहीं होते थे। जब से बीजेपी आई है, गरीबी रेखा से ऊपर रहने वाले लोग भी इसके नीचे आए हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...