9 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराष्ट्रीययमुना एक्सप्रेस-वे पर 150 km की रफ्तार से दौड़ाई मर्सिडीज, लाइसेंस होगा...

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 150 km की रफ्तार से दौड़ाई मर्सिडीज, लाइसेंस होगा रद्द

Published on

नोएडा,

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मर्सिडीज कार दौड़ाने पर बड़ा एक्शन लिया गया है. परिवहन विभाग ने कार मालिक के घर चालान भेज दिया है और 45 दिन के लिए उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड करने की तैयारी है. इंटरसेप्टर के जरिए इस कार की गति को रिकॉर्ड किया गया था. उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की मानें तो करीब 1 साल बाद कोई कार इतनी तेज गति में दौड़ती इंटरसेप्ट हुई है. इस मामले में सख्ती दिखाते हुए चालान के साथ मर्सिडीज के चालक का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा.

दरअसल, यमुना एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की 80 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है. इससे तेज चलने वाले वाहनों का चालान किया जाता है. सरकार की तरफ से 165 किमी. के इस एक्सप्रेस-वे पर महीने में 2 से 3 दिन के लिए इन रास्तों पर इंटरसेप्टर लगाए जाते हैं जिससे वाहनों की गति की निगरानी हो सके.

पिछले हफ्ते 2 दिन इंटरसेप्टर लगाए गए थे, जिसमें 140 वाहनों का चालान किया गया है. चालान किए गए ज्यादातर वाहनों की स्पीड 135 किलोमीटर प्रति घंटा की पाई गई थी. इस मर्सिडीज कार को 150 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ता हुआ रिकॉर्ड किया गया था.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...