14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में फिर आए भूकंप के हल्के झटके, 2.7 रही तीव्रता

दिल्ली में फिर आए भूकंप के हल्के झटके, 2.7 रही तीव्रता

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भूकंप आया है. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.7 रही. जानकारी के मुताबिक बुधवार 22 मार्च को शाम 16:42 बजे दिल्ली में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप का केंद्र पश्चिमी दिल्ली रहा. इससे पहले बीती रात भी दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. मंगलवार रात आए भूकंप के वक्त काफी देर तक धरती हिलती रही थी. बता दें कि मंगलवार रात 10:17 बजे दिल्ली-NCR में भूकंप के बहुत तेज झटके महसूस किए गए थे.

अफगानिस्तान का हुंदु कुश रहा सेंटर
मंगलवार रात आए भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई थी. इसका केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र रहा. सीस्मोलॉजी विभाग के मुताबिक रात 10:17 बजे अफगानिस्तान के कालाफगन से 90 किमी की दूरी पर यह झटके ज्यादा महसूस किए गए.

कई शहरों में महसूस किए गए भूकंप के झटके
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. इसके अलावा चमोली, उत्तरकाशी के गंगा घाटी, यमुनाघाटी, मसूरी, पंजाब के मोगा, बठिंडा, मानसा, पठानकोट, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, सहारनपुर, शामली और जयपुर में भूकंप के झटके महूसस किए गए.

बार-बार आ रहा भूकंप
पिछले एक महीने के आंकड़ों पर ही नजर डाली जाए तो भारत में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. इससे पहले सोमवार को हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. कुछ दिन पहले गुजरात के कच्छ में भी 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था. गुजरात में ही 26 और 27 फरवरी को भी भूकंप के दो झटके महसूस किए गये थे, जिसमें से एक की तीव्रता 4.3 और 3.8 थी. इसी तरह पांच मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 2.5 तीव्रता का भूकंप आया था. इसका केंद्र जमीन के 5 किलोमीटर गहराई में था.

Latest articles

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...

पुलिसकर्मी के घर दुस्साहसिक लूट: बुजुर्ग महिला के सिर पर पत्थर से वार, कान नोचकर बाली ले भागा बदमाश

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना अंतर्गत करोंद इलाके में मंगलवार सुबह एक बेखौफ बदमाश...

भोपाल में गैस एजेंसियों का बड़ा फर्जीवाड़ा: 10 लाख की अवैध वसूली, हजारों सिलेंडर गायब फआईआर की तैयारी

भोपाल। राजधानी के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल और कोटरा सुल्तानाबाद स्थित बीएस एचपी...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...