11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयसैलरी मांगने पर किए थे नाबालिग लड़की के 6 टुकड़े, फिर नाले...

सैलरी मांगने पर किए थे नाबालिग लड़की के 6 टुकड़े, फिर नाले में फेंकी लाश

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में हुआ श्रृद्धा मर्डर केस इस समय सुर्खियों में है. चार साल पहले भी ऐसा ही केस हुआ था. घटना के आरोपी को अब गिरफ्तार किया गया है. इस घटना में आरोपी ने नाबालिग लड़की के शरीर के छह टुकड़े कर दिए थे.नाबालिग की गलती केवल इतनी थी कि उसने आरोपी से अपनी सैलरी मांगी थी. नहीं देने पर उसने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी थी. नाबालिक की हत्या 17 मई 2018 को की गई थी. पुलिस ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है.

दिल दहलाने देने वाला यह केस दिल्ली के मियांवली नगर का था. यहां नाले में नाबालिग लड़की की लाश के छह टुकड़ों में मिली थी. पुलिस ने जांच के बाद शुरुआत में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मगर, घटना का मुख्य आरोपी शालू टोपनो पिछले चार साल से फरार चल रहा था.

अक्टूबर में शालू को किया गया था वांटेड घोषित
आरोपी शालू टोपनो को 16 अक्टूबर 2018 को वांटेड घोषित कर दिया गया था. उस पर पुलिस ने पचास हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था. शातिर बदमाश शालू गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता था. उसकी तलाश में पिछले चार महीने से दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीमें खाक छान रही थीं.

झारखंड में होने की जानकारी मिलने पर किया अरेस्ट
लगातार कोशिशों के बाद भी स्पेशल सेल के हाथ खाली थे. फिर टीम को जानकारी मिली कि शालू टोपनो झारखंड के गुमला में छुपा हुआ है. इसके बाद सेल की एक टीम को तुरंत झारखंड भेजा गया, जहां से शालू टोपनो को गिरफ्तार किया गया.

नाबालिग की हत्या करने की बताई वजह
स्पेशल सेल की पूछताछ में शालू नाबालिग की हत्या करने का कारण बताया. उसने कहा, ”मैं मैनपावर प्लेसमेंट एजेंसी में काम करता था. साथ ही झारखंड और बिहार की लड़कियों को दिल्ली में घरों में नौकरी दिलाने का काम कमीशन पर करता था. साल 2015 में झारखंड की 12 साल की एक नाबालिग लड़की को लाया और उसे दिल्ली के एक घर में काम पर रखवा दिया था.”

आरोपी ने आगे बताया, ”तीन साल बाद लड़की झारखंड स्थित अपने घर लौटना चाहती थी. उसने मुझसे काम के बदले में रुपयों की मांग की. भुगतान की रकम दो लाख रुपए थी. मैं और प्लेसमेंट एजेंसी का मालिक मनजीत कार्केट्टा उसका पेमेंट करने में देरी करते रहे.”

आरोपी ने कहा, “फिर नाबालिग ने पैसे नहीं देने पर पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी. इस बात पर मुझे गुस्सा आ गया. मैंने एजेंसी ऑफिस में ही लड़की के सिर पर भारी वस्तु मार दी. इसके कारण उसकी मौत हो गई. फिर नाबालिग की पहचान छुपाने के लिए अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके शरीर के छह टुकड़े कर दिए. बैग में टुकड़ों को पैक करके मियांवाली इलाके में नाले के पास फेंक दिया था.”Live TV

Latest articles

स्कूलों में ‘आधार अब स्कूल के द्वार’ अभियान 1 अप्रैल से शुरू

भोपाल राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के...

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

साकेत नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का छज्जा गिरा, 8 लोग घायल

भोपाल राजधानी में एम्स अस्पताल के सामने एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का छज्जा गिरने...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...