10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के MCD स्कूल कैंपस में नाबालिग से रेप, लूट के बाद...

दिल्ली के MCD स्कूल कैंपस में नाबालिग से रेप, लूट के बाद दिया वारदात को अंजाम

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के अशोक विहार स्थित एमसीडी स्कूल कॉम्पलेक्स के अंदर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की खबर सामने आई है. आरोप है कि लूटपाट के दौरान लड़की से रेप किया गया है. फिलहाल पुलिस ने रेप और लूट का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, 16 वर्षीय पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है. उन्होंने बताया कि वे एमसीडी स्कूल में कॉन्ट्रैक्ट पर मजदूरी का काम करते हैं. एमसीडी स्कूल में कुछ दिनों से काम बंद था, लेकिन पीड़ित परिवार वहीं कॉम्पलेक्स के अंदर रह रहा था.

मंगलवार के दिन दंपति काम के सिलसिले में किसी और जगह गए हुए थे. घर में दो बेटियां मौजूद थीं. सुबह के साढ़े ग्यारह बजे एक लड़का जबरदस्ती घर में घुस आया. उसने वहां लूट-पाट की. फिर रसोई में रखा चाकू उठाया और छोटी बेटी के साथ रेप किया. फिर वहां से फरार हो गया.

पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि वारदात को अंजान देने वाला पीड़ित परिवार का ही कोई जानकार है. क्योंकि घर में जबरन घुसने के कोई सबूत नहीं मिले हैं. फिलहाल स्कूल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. कार्रवाई जारी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...