7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के जाफराबाद में नाबालिग की गोली मारकर हत्या... भाई और दोस्त...

दिल्ली के जाफराबाद में नाबालिग की गोली मारकर हत्या… भाई और दोस्त को पकड़कर ले जाना चाहते थे बदमाश

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के जाफराबाद में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 16 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि नाबालिग कपड़े की दुकान में अपने दोस्त के साथ टी-शर्ट लेने पहुंचा था. इसी दौरान बाइक से आए हमलावरों ने दुकान के बाहर उसे गोली मार दी. फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है.

एजेंसी के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात करीब 9:35 बजे जाफराबाद के मरकारी चौक के पास हुई. यहां 16 साल का लड़का अपने भाई और दोस्त के साथ गारमेंट शॉप में टी-शर्ट लेने गया था. दुकान के बाहर कुछ लोगों ने नाबालिग पर हमला कर हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि हमलावर या तो वेलकम इलाके या कबीर नगर इलाके के रहने वाले हैं और वे एक-दूसरे को जानते थे.

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा कि हमलावर करीब रात 9 बजे दुकान के पास पहुंचे थे. लड़के की पीठ में गोली लगी थी. उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है.

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. डीसीपी ने कहा कि मृतक के भाई और दोस्त को हमलावरों ने अपने साथ ले जाने की कोशिश की. जब नाबालिग लड़के ने विरोध किया तो एक आरोपी ने गोली चला दी, जो उसकी पीठ में लग गई. इससे उसकी मौत हो गई.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...