21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीयकल मिसाइल, आज हाइपरसोनिक हथियार की टेस्टिंग! भारत के असली वार से...

कल मिसाइल, आज हाइपरसोनिक हथियार की टेस्टिंग! भारत के असली वार से पहले ही डरा पाकिस्तान

Published on

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए हैं। इसके अलावा शुक्रवार को हाइपरसोनिक हथियार में इस्तेमाल होने वाले एडवांस स्क्रैमजेट कनेक्ट टेस्ट फैसिलिटी (SCPT) की टेस्टिंग की। इससे पहले गुरुवार को भारतीय नौसेना ने अरब सागर में मिसाइल का परीक्षण किया था।

हाइपरसोनिक हथियार की टेस्टिंग!
डीआरडीओ ने बताया कि हैदराबाद स्थित DRDL लैब ने हाइपरसोनिक हथियार टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। DRDL ने 25 अप्रैल 2025 को हैदराबाद में नवनिर्मित एडवांस स्क्रैमजेट कनेक्ट टेस्ट फैसिलिटी (SCPT) में 1000 सेकंड से ज्यादा अवधि के लिए एक्टिव कूल्ड स्क्रैमजेट सबस्केल कॉम्बस्टर की ग्राउंड टेस्टिंग की है। ये ग्राउंड टेस्टिंग जनवरी 2025 में 120 सेकंड के लिए किए गए पहले के परीक्षण के आगे की चरण है।आज के सफल परीक्षण के साथ, ये सिस्टम जल्द ही पूरी तरह कॉम्बस्टर परीक्षण के लिए तैयार हो जाएगा।

कल मिसाइल का भी किया था परीक्षण
इससे पहले पहलगाम हमले के 48 घंटे के भीतर भारत ने दुश्मनों को कड़ा संदेश देते हुए गुरुवार को जंगी जहाज आईएनएस सूरत से मिसाइल परीक्षण किया। नौसेना ने मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी। नौसेना के मुताबिक, इस दौरान भारत के स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक जहाज आईएनएस सूरत ने समुद्र में लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदने में कामयाबी हासिल की है। परीक्षण के दौरान भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेश निर्मित निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत ने समुद्र में स्थित एक लक्ष्य पर सटीक हमला किया।

बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने स्वदेशी रूप से विकसित वर्टिकल-लॉन्च्ड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (वीएलएसआरएसएएम) का सफल परीक्षण किया था। ओडिशा तट पर चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से 26 मार्च को दोपहर लगभग 12:00 बजे यह परीक्षण पूरा हुआ था। इस दौरान मिसाइल ने भूमि-आधारित वर्टिकल लॉन्चर से एक उच्च गति वाले हवाई लक्ष्य को बहुत नजदीकी रेंज और कम ऊंचाई पर नष्ट किया था।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...