19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीयपहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के समर्थन में किया पोस्ट, ग्रेटर...

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के समर्थन में किया पोस्ट, ग्रेटर नोएडा से मोनीश अंसारी गिरफ्तार

Published on

ग्रेटर नोएडा:

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश भर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। इसी क्रम में नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोनीश अंसारी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का रहने वाला है।

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र की एवीजे हाइट्स सोसाइटी में स्थित जावेद हबीब सैलून में आरोपी काम करता था। वर्तमान में वह साकीपुर गांव में रह रहा था। आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट की और पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा। पोस्ट के वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मोनीश अंसारी को जेल भेज दिया गया है।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...