3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयनेपाल में भीड़ के हत्थे चढ़े मूसेवाला की हत्या के आरोपी, बच्चा...

नेपाल में भीड़ के हत्थे चढ़े मूसेवाला की हत्या के आरोपी, बच्चा चोर समझकर खूब पीटा

Published on

नई दिल्ली,

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस मामले में पुलिस ने शूटर दीपक मुंडी को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है. तीनों की गिरफ्तारी को लेकर आजतक को नेपाल पुलिस के सूत्रों ने चौंकाने वाली जानकारी दी है. दरअसल, इन तीनों बदमाशों की नेपाल में एक गांव के लोगों ने पकड़कर बच्चा चोर गैंग के सदस्य समझकर धुनाई कर डाली थी. इसके बाद तीनों को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया था. जहां से पंजाब पुलिस ने केन्द्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ एक ज्वॉइंट ऑपरेशन में तीनों गिरफ्तार किया है.

सूत्रों के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला पर गोली चलाने वाले शूटर दीपक मुंडी और उसके सहयोगी कपिल पंडित और राजेंदर जब भारत से नेपाल में दाखिल होने की फिराक में नेपाल के झापा गांव में पहुंचे तो गांव वालों ने बच्चा चोरी गैंग का सदस्य समझ कर तीनों की बुरी तरह पिटाई कर दी थी और बाद में झापा पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया था. इस दौरान तीनों को चोटें भी आईं.

खुद को बताया था बिजनेसमैन
नेपाल पुलिस को पूछताछ में गुमराह करते हुए दीपक मुंडी समेत तीनों आरोपियों ने बताया था कि वो भारतीय बिजनेसमैन हैं और भारत से नेपाल जा रहे हैं. नेपाल पुलिस को पूछताछ के दौरान ये भनक भी नहीं लगी की ये तीनों भारत के पंजाब में एक बड़े हत्याकांड में वांटेड हैं और दिल्ली पुलिस व पंजाब पुलिस समेत तमाम एजेंसियों को इनकी तलाश है.

एक फोन कॉल से पकड़े गए आरोपी
नेपाल पुलिस ने दीपक मुंडी समेत तीनों आरोपियों का पहचान पत्र चेक किया और तीनों को कहा कि वो अपने किसी पहचान वाले को थाने में बुला लें, तभी उन्हें छोड़ा जाएगा. जैसे ही नेपाल पुलिस की हिरासत में मौजूद राजेंद्र उर्फ जोकर ने अपने किसी करीबी को फोन मिलाया उस फोन कॉल को दिल्ली पुलिस ने इंटरसेप्ट किया. कारण, दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने पहले से ही राजेंदर का फोन सर्विलांस पर लगाया हुआ था.

जानकारी के मुताबिक फोन इंटरसेपेशन से पूरी जानकारी स्पेशल सेल को लगी. तुरंत स्पेशल के अधिकारियों ने नेपाल पुलिस से संपर्क किया और बताया कि बच्चा चोरी के शक में पकड़े गए तीनों संदिग्ध हत्याकांड में वांटेड हैं. इसके बाद दिल्ली और पंजाब पुलिस नेपाल पहुंची और तमाम दस्तावेज नेपाल पुलिस को सौंपें. जिसके बाद दीपक मुंडी, कपिल और राजेंदर को गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया.

दाखिल हो चुकी है चार्जशीट
शुभजीत सिंह सिद्धू यानी सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. है. इस चार्जशीट में उन तमाम लोगों को नामजद किया है, जो मूसेवाला हत्याकांड में किसी भी तरह से शामिल हैं. आरोप पत्र में सभी अभियुक्तों के बारे में सिलसिलेवार तरीके से बताया गया है. चार्जशीट में 34 लोग नामजद किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश विदेशी जमीन पर रची गई थी. इस हत्या की वारदात को पूरा करने के लिए एक बड़ा नेटवर्क में काम कर रहा था. इसमें किसी कंपनी की तरह लोगों को काम बांटा गया था.

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...