16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में अचानक ढही मस्जिद, जमीन धंसने की वजह से हुआ हादसा

दिल्ली में अचानक ढही मस्जिद, जमीन धंसने की वजह से हुआ हादसा

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के चूड़ीवाला इलाके में सोमवार को अचानक सड़क धंसने की वजह से संगमरमर वाली मस्जिद ढह गई. इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ. उस वक्त मस्जिद पूरी तरह से खाली थी, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने बताया कि दिल्ली के चूड़ीवाला इलाके में अचानक सड़क धंसने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचे के बाद मालूम हुआ कि सड़क धंसने की वजह से संगमरमर वाली मस्जिद ढह गई. ये हादसा दोपहर पौने तीन बजे करीब ये हादसा हुआ.अधिकारियों ने बताया कि पुरानी दिल्ली के हौज काजी इलाके में सोमवार को एक मस्जिद की दीवारों में दरारें दिखने के कुछ ही मिनट बाद उसका एक हिस्सा ढह गया.

उन्होंने बताया कि चूड़ीवाला इलाके में दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, उन्होंने बताया कि मस्जिद गिरने से पहले उसे खाली करा लिया गया था. मस्जिद की दीवारों में दरारें आने के तुरंत बाद अग्निशमन अधिकारियों को सूचित किया गया था.अधिकारी ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों की मदद से मस्जिद को खाली करा लिया गया था और स्थानीय पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है, लेकिन इसके आधे घंटे बाद मस्जिद का अगला हिस्सा ढह गया.

जमीन धंसने से हुआ हादसा
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सड़क धंसने के बाद ही मस्जिद गिरी है. हालांकि, पुलिस ने कहा कि वे घटना की जांच करेंगे. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक अधिकारी के मुताबिक, कमजोर नींव के कारण मस्जिद ढह गई. एमसीडी अधिकारी ने कहा, इलाके में सड़क धंसने की कोई घटना नहीं है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...