8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीय'मेरा नाम मरियम खान…', पाकिस्तान से भारत आने वाली सीमा हैदर के...

‘मेरा नाम मरियम खान…’, पाकिस्तान से भारत आने वाली सीमा हैदर के मामले में नया ट्विस्ट!

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान से भागकर भारत आई महिला सीमा हैदर से पूछताछ जारी है. उसे लेकर बहुत से सवाल बने हुए हैं. वो अकेले नहीं बल्कि अपने चार बच्चों के साथ भारत आई है. वो यहां ग्रेटर नोएडा में सचिन मीणा नामक शख्स के घर पर रह रही थी. सीमा और सचिन का दावा है कि ये दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं. इसलिए इन्होंने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कर ली. इन दोनों से ही यूपी एटीएस सवाल पूछ रही है.

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि सीमा हैदर कोई आम महिला नहीं बल्कि पाकिस्तानी जासूस है. फिलहाल मामले में जांच जारी है. ये मामला प्रेम कहानी का निकलता है या किसी साजिश का, ये जल्द ही पता चल जाएगा. सीमा का कहना है कि उसे और सचिन को पबजी गेम खेलते वक्त प्यार हो गया था. दोनों पहले साथ में गेम खेला करते थे. फिर फोन पर बात करना शुरू किया. दोनों ही वीडियो कॉल भी किया करते थे.

क्या है मरियम खान की सच्चाई?
पबजी गेम में सीमा हैदर का नाम कुछ और था. सीमा ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी है. सीमा ने बताया कि उसने अपनी आईडी मरियम खान के नाम से बनाई थी. क्योंकि उसके यहां लड़कियों का असली नाम सोशल मीडिया पर लिखना सही नहीं मानते हैं. सीमा ने इंटरव्यू में गेम की सभी बारीकियां भी बताईं. उसने कहा कि वो रात के वक्त इसे खेला करती थी और धीरे धीरे इसमें मजा आने लगा.

गेम खेलने के दौरान ही उसे 2020 में सचिन मिल गया. पहले उससे दोस्ती हुई. बाद में प्यार हो गया. सीमा ने ये भी कहा कि उसने सचिन को बाद में बता दिया था कि उसका नाम मरियम खान नहीं बल्कि सीमा हैदर है. सीमा ने बताया कि इस गेम में ही चैटिंग करने का ऑप्शन भी होता है. उसने कहा कि सचिन मुझे भारत दिखाता था और मैं उसे पाकिस्तान दिखाती थी. दोनों के बीच खूब बातें हुआ करती थीं.

सीमा के कई राज सामने आए
सीमा हैदर की फिलहाल जांच की जा रही है. जिसमें पता चला है कि वो दिल्ली एनसीआर के कई लड़कों से बात करती थी. कुछ लड़के अन्य राज्यों से भी थे. इन सबसे भी वो ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए संपर्क में आई थी. ऐसा कहा जा रहा है कि आईबी ने कुछ इनपुट भेजे हैं. ये शक है कि उसे कहीं आईएसआई ने तो नहीं भेजा. एटीएस उसके पासपोर्ट, आधार कार्ड और बच्चों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है. सीमा के टूटे हुए फोन से रिकवर डाटा की भी जांच हो रही है.

पाकिस्तानी सेना में है परिवार
सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने कहा कि सीमा के चाचा और भाई पाकिस्तानी सेना में हैं. उसका चाचा गुलाम अकबर पाकिस्तानी सेना में अफसर है, वो इस्लामाबाद में पोस्टिड है. जबकि भाई आसिफ सेना में सिपाही के पद पर है. वो कराची में तैनात है.

तीसरे शख्स ने की थी मदद
सीमा हैदर को लेकर एक और बड़ा खुलासा ये हुआ है कि उसे नेपाल से भारत लाने में एक तीसरे शख्स ने मदद की थी. उसने पूरी तैयारी के साथ यहां एंट्री ली है. उसने भारतीय ग्रामीण महिला का ड्रेसअप किया. इसके लिए पेशेवर लोगों की मदद ली गई. उसने बच्चों को भी इसी तरह से कपड़े पहनाए थे. एजेंसियों का कहना है कि इस तरीके का इस्तेमाल ह्यूमन ट्रैफिकिंग या जिस्मफरोशी रैकेट में शामिल महिलाएं भारत-नेपाल सीमा पार करने के लिए करती हैं. इसके साथ ही वो जिस तरह की भाषा बोल रही है, वैसी ट्रेनिंग पाकिस्तानी हैंडलर नेपाल में उन महिलाओं को देते हैं, जिन्हें गैर कानूनी तरीके से नेपाल सीमा पार कराके भारत में प्रवेश कराया जाता है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...