8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयपायरेटेड किताबों के ख‍िलाफ NCERT करेगा सख्त कार्रवाई, लोगों को दी इन्हें...

पायरेटेड किताबों के ख‍िलाफ NCERT करेगा सख्त कार्रवाई, लोगों को दी इन्हें न खरीदने की सलाह

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने अपनी स्कूल बुक्स को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन के खिलाफ चेतावनी जारी की है. अगर कोई भी गैरकानूनी तरीके से एनसीईआरटी की किताबें छपवाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एनसीईआरटी ने नोटिस जारी कर बताया कि कुछ प्रकाशकों ने इजाजत लिए बिना एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक सामग्री को गैरकानूनी तरीके से हथिया लिया है.

कॉपीराइट ना लेने पर मिलेगा दंड
एनसीईआरटी ने पब्लिक नोटिस जारी कर हितधारकों से कॉपीराइट कंटेंट की अखंडता को बनाए रखने का आग्रह किया है. अगर कोई भी बिना इजाजत के एनसीईआरटी की किताबों को बेचता है तो उसे दंड दिया जाएगा. यानी बिना कॉपीराइट लिए आप एनसीईआरटी की किताबें मार्केट में नहीं बेच सकते हैं.

जो भी प्रकाशक अपने प्रकाशन में एनसीईआरटी का नाम उपयोग करना चाहता है, उन्हें अपना प्रपोजल एनसीईआरटी को भेजना होगा. इसके लिए प्रकाशन प्रभाग एनसीईआरटी, अरबिंदो मार्ग, नई दिल्ली-16 ऑफिस विजिट करने के साथ-साथ secy.ncert@nic.in पर ई-मेल भी कर सकते हैं.

पायरेटेड किताबें मिलने पर दें सूचना
नोटिस में एनसीईआरटी ने आम जनता से भी अनुरोध किया है. नोटिस में लिखा कि कृपया ऐसी पाठ्यपुस्तकों से दूर रहें क्योंकि उनका कंटेंट गलत हो सकता है और साथ ही जरूरी नहीं है कि ऐसी किताबें एनसीएफ (स्कूल शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा) 2023 के अनुसार ही हो. हम उन व्यक्तियों से भी आग्रह करते हैं जो इस तरह की पायरेटेड किताबों का सामना करते हैं. अगर आपको एनसीईआरटी की पायरेटेड किताबें दिखें तो आप इस बारे में सूचित जरूर करें.

NCERT ने लॉन्च की कक्षा 3 और 6 की नई किताबें
नए एकेडमिक सेशन के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 3 और 6 के लिए नए पाठ्यक्रम के तहत किताबें जारी करने की घोषणा की है. NCERT की कोशिश है कि यह किताबें राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) के अनुसार हों. ऐसे में कक्षा 1 और 2 के लिए पाठ्यपुस्तकें पहले ही राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शुरू की जा चुकी हैं. इस प्रक्रिया के दौरान अभिभावकों और छात्रों से धैर्य रखने का आग्रह किया गया है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...