12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयNEET-UG का फाइनल रिजल्ट घोषित, बदली 4 लाख कैंडिडेट्स की रैंक, ऐसे...

NEET-UG का फाइनल रिजल्ट घोषित, बदली 4 लाख कैंडिडेट्स की रैंक, ऐसे चेक करें स्कोर कार्ड

Published on

नई द‍िल्ली ,

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. नये रिवाइज्ड रिजल्ट के बाद करीब चार लाख अभ्यर्थ‍ियों की रैंक बदल गई है. गौरतलब है कि फीजिक्स के एक अस्पष्ट प्रश्न के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मेरिट लिस्ट में बदलाव की जरूरत पड़ी थी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 23 जुलाई को घोषणा की थी कि संशोधित परिणाम दो दिनों के भीतर जारी किए जाएंगे.

बता दें कि चार जून को जारी किए गए रिजल्ट में 67 छात्रों ने टॉप रैंक प्राप्त की थी. हालांकि IIT-दिल्ली की एक विशेषज्ञ समिति के आधार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने विवादित प्रश्न के लिए केवल एक सही विकल्प को स्वीकार करने का आदेश दिया. यह समायोजन लगभग 4.2 लाख छात्रों के अंकों को प्रभावित करेगा जिन्होंने पहले से स्वीकृत उत्तर चुना था, जिससे शीर्ष स्कोर करने वालों की संख्या 61 से घटकर अनुमानित 17 हो गई.

NEET UG रिवाइज्ड स्कोरकार्ड 2024 ऐसे देखें
स्टेप 1:अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक एनटीए वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET पर जाएं.
स्टेप 2: “NEET-UG Revised Score Card” के लिए लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें.
स्टेप 4: अब स्क्रीन पर प्रदर्शित संशोधित स्कोरकार्ड देखें.
स्टेप 5: भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें.

गौरतलब है कि NEET UG संशोधित स्कोरकार्ड 2024 जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. रिवाइज्ड स्कोर कार्ड जारी होने के बाद, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) NEET-UG काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगी. यह प्रक्रिया पूरे भारत में MBBS और BDS कार्यक्रमों में प्रवेश निर्धारित करती है. पंजीकरण के दौरान, उम्मीदवार चॉइस-फाइलिंग चरण में कॉलेजों और पाठ्यक्रमों के लिए अपनी प्राथमिकताएंं चुन सकते हैं.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...