11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयनई दिल्ली: लड़की से रेप के आरोप में युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो...

नई दिल्ली: लड़की से रेप के आरोप में युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

Published on

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में 25 साल के एक शख्स को युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की है. पुलिस के अनुसार, आरोपी कुलदीप, बवाना में वेल्डर के तौर पर काम करता था. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक 21 सितंबर को पीड़िता से दोस्ती की और उसका विश्वास जीता. लड़की के विश्वास का गलत फायदा उठाते हुए कुलदीप ने पीड़िता को नशीला पदार्थ दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

रेप का वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल
दुष्कर्म के बाद कुलदीप ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए. फोटो-वीडियो का इस्तेमाल कर आरोपी ने पीड़िता को धमकाना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. कुलदीप ने इन तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.

जब पीड़िता ने बार-बार ऐसा करने से इनकार किया तो आरोपी उसे वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा. इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद एक प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया.

गुजरात से आरोपी गिरफ्तार
16 दिसंबर को पुलिस ने आरोपी कुलदीप के गुजरात के सूरत में छिपे होने का पता लगाया. टीम ने वहां छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया, जिसमें पीड़िता से संबंधित आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो थे. पुलिस ने बताया कि कुलदीप के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Latest articles

व्हाट्सऐप पर मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र, मध्यप्रदेश में जल्द लागू होगा नया डिजिटल मॉडल

भोपाल मप्र सरकार आम नागरिकों को बड़ी सुविधा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करने...

स्कूलों में ‘आधार अब स्कूल के द्वार’ अभियान 1 अप्रैल से शुरू

भोपाल राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के...

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

साकेत नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का छज्जा गिरा, 8 लोग घायल

भोपाल राजधानी में एम्स अस्पताल के सामने एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का छज्जा गिरने...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...