12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयअब दिल्‍ली के राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में भी होगा गरीबों का...

अब दिल्‍ली के राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में भी होगा गरीबों का मुफ्त इलाज

Published on

नई दिल्ली

राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल गरीब लोगों को उनके लिए निर्धारित कोटे के तहत मुफ्त इलाज मुहैया कराने के लिए तैयार है। अस्पताल ने बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में इसके लिए अपनी सहमति दर्ज कराई। अस्पताल की ओर से कोर्ट को बताया गया कि वह 1 मार्च से अपनी ओपीडी में 25 प्रतिशत और आईपीडी में 10 प्रतिशत तक गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगा। हाई कोर्ट एक एनजीओ ‘सोशल ज्यूरिस्ट’ की जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई कर रहा था। याचिका में आरोप लगाया गया था कि संस्थान ने पिछले दो दशकों में गरीब मरीजों का मुफ्त इलाज नहीं किया है।

चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की बेंच ने अस्पताल के बयान को अपने आदेश में दर्ज किया और इस भरोसे के साथ याचिका का निपटारा कर दिया कि वह गरीबों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगा। बेंच ने आदेश में कहा कि बयान को ध्यान में रखते हुए, अस्पताल को ओपीडी में 25 प्रतिशत और आईपीडी में 10 प्रतिशत तक ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) मरीजों का मुफ्त इलाज करने का निर्देश दिया जाता है।

एनजीओ ने साल 2018 में एडवोकेट अशोक अग्रवाल के जरिए हाई कोर्ट का रुख किया था। संगठन की दलील थी कि अस्पताल को डीडीए से इस शर्त पर रियायती दर पर जमीन दिलाई गई थी कि यह आईपीडी में 10 प्रतिशत और ओपीडी में 25 प्रतिशत तक गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया करेगा, लेकिन संस्थान ऐसा नहीं कर रहा। अग्रवाल ने कोर्ट में कहा था कि 2007 में हाई कोर्ट और जुलाई 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जिन अस्पतालों को रियायती दर पर जमीन आवंटित की गई है, उन्हें आईपीडी में 10 प्रतिशत और ओपीडी में 25 प्रतिशत गरीब मरीजों का मुफ्त इलाज करना होगा।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...