10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयअब पंजाब और हरियाणा की हवा भी खराब, पढ़ें- दिल्ली-NCR में सख्त...

अब पंजाब और हरियाणा की हवा भी खराब, पढ़ें- दिल्ली-NCR में सख्त प्रतिबंधों से केंद्र ने क्यों किया इनकार

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को चिंताजनक रही. इसे बेहद गंभीर श्रेणी में रखा गया. लेकिन दिल्ली के पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रही. हरियाणा और पंजाब के कुछ स्थानों पर वायु गुणवत्ता खराब रही.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से शुक्रवार शाम को जारी बयान के मुताबिक, हरियाणा के फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 460 रहा. इसके बाद हिसार में 456, सोनीपत में 455, जिंद में 447, फतेहाबाद में 432, रोहतक में 424, बहादुरगढ़ में 404, बल्लभगढ़ में 398, गुरुग्राम में 367, पलवल में 339, भिवानी में 313, कुरुक्षेत्र में 321, करनाल में 312 और अंबाला में 218 रही.

पंजाब के भठिंडा में एक्यूआई का स्तर 338, मंडी गोबिंदगढ़ में 277, अमृतसर में 248, खन्ना में 249, जालंधर में 268 और लुधियाना में 228 रही.पंजाब में शुक्रवार को पराली जलाने की 1551 घटनाएं सामने आईं. फसल कटाई के मौजूदा सीजन में पराली जलाने के कुल 12813 मामले सामने आए हैं. चंडीगढ़ में एक्यूआई का स्तर 189 रहा.

दिल्ली-एनसीआर में प्रतिबंधों से केंद्र का इनकार
दिल्‍ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार ने GRAP-III के तहत सख्‍त उपायों को लागू करने से इनकार कर दिाय है. केंद्र का कहना है कि एक्यूआई में पहले से सुधार दिख रहा है. केंद्र सरकार ने कहा कि GRAP-III के तहत केवल एक दिन पहले कड़े उपाय लागू किए गए हैं. दिल्ली में एक्यूआई में पहले से सुधार दिख रहा है.

बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई के स्तर को अच्छा माना जाता है. 51 से 100 के बीच के स्तर को संतोषजनक, 101 और 200 के बीच के स्तर को सामान्य, 201 से 300 के बीच के स्तर को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच के स्तर को बेहद गंभीर माना जाता है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...