18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयNTA एग्जाम में पेपरलीक रोकने के लिए अब ये है तैयारी... केंद्र...

NTA एग्जाम में पेपरलीक रोकने के लिए अब ये है तैयारी… केंद्र ने राज्यों से मांगी मदद

Published on

नई दिल्ली,

NEET UG पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जानी वाली आगामी परीक्षाओं को लेकर अहम बैठक की है. देशभर में होने वाली महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए केंद्र सरकार ने सभी प्रदेश सरकारों से अपने स्तर पर एग्जाम सेंटर पर सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है. साथ ही राज्यों से परीक्षा संचालन में केंद्र सरकार से पूरे समन्वय की बात कही है.

गृह मंत्रालय ने परीक्षा केंद्र और परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए कई राज्यों के डीजीपी, संबंधित एजेंसियों, शिक्षा मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, हेल्थ मिनिस्ट्री और MHA I4C विंग के साथ पिछले हफ्ते कई दौर की बैठक की है और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. यह कदम अंडरग्रेजुएट नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के बाद उठाया गया है.

अब एग्जाम सेंटर पर होगी ये व्यवस्था
गृह मंत्रालय के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा संचालित की जा रही परीक्षाओं में अब एग्जाम सेंटर पर स्थानीय पुलिस, संबंधित मंत्रालय और संबंधित टेस्टिंग एजेंसी का एक-एक नुमाइंदा मौजूद रहेगा. देशभर में होने वाली परीक्षाओं की गोपनीयता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच बैठक के बाद यह अहम सहमति बनी है.

गृह सचिव ने परीक्षाओं के आयोजन में राज्यों से मांगी थी मदद
सूत्रों के अनुसार, गृह सचिव अजय भल्ला ने पिछले सप्ताह सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और डीजीपी के साथ बैठक कर आगामी 6 जुलाई को होने वाली अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) और विदेशी मेडिकल स्नातकोत्तर परीक्षा (FMGE) सहित परीक्षाओं के आयोजन में उनकी सहायता मांगी थी. गृह सचिव ने अपनी बैठक में राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिवों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने राज्यों में प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए एक नागरिक और एक पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त करके परीक्षाओं के लिए एक अतिरिक्त निरीक्षण परत लागू करने में मदद करें.

एनटीए की आगामी मेडिकल परीक्षाएं 6 जुलाई को
NEET UG की तरह ही आयुष और विदेशी चिकित्सा परीक्षा भी एनटीए द्वारा आयोजित की जाती हैं. ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल टेस्ट (AIAPGET) और फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम (FMGE) 6 जुलाई को जो होने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक ये परीक्षाएं अब इस केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग वाली नई व्यवस्था से होंगे.

बता दें कि नीट यूजी पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर सीबीआई की टीम जांच कर रही है. बिहार, झारखंड और गुजरात में कई जगहों पर छापी मारी की है और 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल नीट यूजी पेपर लीक घटना का मास्टरमाइंड माना जा रहा संजीव मुखिया फरार है. नीट यूजी पेपर रद्द, काउंसलिंग पर रोक और नीट री-एग्जाम की मांग वाली याचिकाओं पर 8 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...