12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयहे भगवान न्यूक्लियर ब्लास्ट! ट्विटर का ट्रेंड देख कुछ देर के लिए...

हे भगवान न्यूक्लियर ब्लास्ट! ट्विटर का ट्रेंड देख कुछ देर के लिए थम गईं धड़कनें

Published on

नई दिल्‍ली

माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर शुक्रवार को न्‍यूक्लियर ब्‍लास्‍ट टॉप ट्रेंड में था। इसे देख कई लोगों की धड़कनें थम गईं। कई को लगा कि कहीं रूस ने यूक्रेन पर न्‍यूक्लियर हमला तो नहीं कर दिया। हालांकि, पूरा मामला ही कुछ अलग है। दरअसल, सुपरस्‍टार विजय की एक फिल्‍म आने वाली है। यह उनकी 67वीं फिल्‍म होगी। इसका नाम ‘लियो – ब्‍लडी स्‍वीट’ हो सकता है। तमिल स्‍टार को Thalapathy भी कहा जाता है। Thalapathy67 इस हफ्ते का सबसे हॉट टॉपिक रहा है। फिल्म की पूरी टीम शूटिंग के लिए कश्मीर में है। प्रोडक्शन हाउस सोशल मीडिया पर तमाम अपडेट जारी कर रहा है। Thalapathy67 के राइट्स ओटीटी और सैटेलाइट पर रिकॉर्ड कीमत पर बेचे गए हैं। कई यूजर सुपरस्‍टार विजय की इस फिल्‍म को ‘न्‍यूक्लियर ब्‍लास्‍ट’ बता रहे हैं।

नौबत यह आ गई कि शुक्रवार को न्‍यूक्लियर ब्‍लास्‍ट टॉप ट्रेंड तक होने लगा। कई लोगों ने इस ट्रेंड पर रिऐक्‍शन देते कहा कि शुक्र है कि यह न्‍यूक्लियर ब्‍लास्‍ट ‘फेक’ था। ट्रेंड देखकर तो उन्‍हें यही लगा था कि यूक्रेन पर रूस ने न्‍यूक्लियर हमला तो नहीं कर दिया।

बताया जाता है कि Thalapathy67 के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्‍स इंडिया ने 120 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। हालांकि, ओवरसीज राइट्स की बिक्री नहीं हुई है। सूत्रों का यह भी कहना है कि फिल्‍म के सैटेलाइट राइट्स सन टीवी ने खरीदे हैं। इसे 80 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

एक यूजर ने लिखा कि एक्‍टर विजय और लोकेश कनगराज के साथ ब्‍लास्‍ट शुरू होगा। इस बार यह ब्‍लास्‍ट नहीं न्‍यूक्लियर ब्‍लास्‍ट होगा। कई लोगों ने न्‍यूक्लियर ब्‍लास्‍ट लिखते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ समय में न्‍यूक्लियर ब्‍लास्‍ट ट्रेंड करने लगा।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...