9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयगठबंधन का नाम 'INDIA' रख मुश्किल में विपक्षी पार्टियां! जानें कैसे फंस...

गठबंधन का नाम ‘INDIA’ रख मुश्किल में विपक्षी पार्टियां! जानें कैसे फंस सकता है कानूनी पेच

Published on

नई दिल्ली,

विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘I.N.D.I.A.’ पर बवाल खड़ा हो गया है. गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. रखने पर दिल्ली पुलिस में शिकायत हो गई है. शिकायतकर्ता ने ऐसा नाम रखने को कानून का उल्लंघन बताया है. ये शिकायत अवनीश मिश्रा नाम के शख्स ने बाराखंबा रोड पुलिस थाने में दर्ज कराई है. इस शिकायत में उन्होंने सभी 26 पार्टियों को आरोपी बनाने की अपील की है. बेंगलुरु में दो दिन तक चली विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. रखने का फैसला लिया गया था. इसका फुल फॉर्म ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस’ है.

शिकायत में क्या कहा गया है?

  • – बुधवार को अवनीश मिश्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि चुनाव और जनता को प्रभावित करने के लिए I.N.D.I.A. नाम रखा गया है, जो गलत है.
  • – उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है, ये साफ दिखाई देता है कि राजनीतिक पार्टियों ने अपने गठबंधन के नाम के रूप में I.N.D.I.A. नाम का इस्तेमाल करके एम्ब्लेम्स एक्ट की धारा 3 का उल्लंघन किया है.
  • – मिश्रा ने अपनी शिकायत में पुलिस ने इन पार्टियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है. हालांकि, पुलिस ने अब तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है.

क्या कानूनी पचड़े में फंस सकता है विपक्ष?
राष्ट्र के प्रतीकों, नामों और चिन्हों के गलत इस्तेमाल को रोकने के मकसद से 1950 से एक कानून है. इसका नाम- एम्ब्लेम्स एंड नेम्स (प्रिवेन्शन ऑफ इम्प्रॉपर यूज) एक्ट यानी प्रतीक और नाम (अनुचित उपयोग की रोकथाम) कानून है.

इस कानून की धारा 3 के तहत, कोई भी व्यक्ति अपने कारोबार, पेशे, पेटेंट, ट्रेडमार्क या डिजाइन के लिए राष्ट्रीय प्रतीक, नाम या चिन्हों का इस्तेमाल नहीं कर सकता. हालांकि, केंद्र सरकार ने कुछ मामलों में इनका उपयोग करने की अनुमति दी है. इस कानून की धारा 5 में ऐसा करने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है. अगर कोई भी व्यक्ति या संस्था धारा 3 के तहत दोषी पाया जाता है तो उसे 500 रुपये तक के जुर्माना देना पड़ सकता है.

तो अब आगे क्या?
अगर पुलिस इस शिकायत के आधार पर केस दर्ज करती है, तो फिर राजनीतिक पार्टियों से इस पर सफाई मांगी जा सकती है. इसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचेगा. फिर ये सब कोर्ट पर निर्भर करेगा कि वो राजनीतिक पार्टियों को ‘I.N.D.I.A.’ शब्द का इस्तेमाल करने की इजाजत देती है या नहीं?

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...