21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान सरकार के एक्स अकाउंट पर भारत में लगा बैन, पहलगाम अटैक...

पाकिस्तान सरकार के एक्स अकाउंट पर भारत में लगा बैन, पहलगाम अटैक के बाद तगड़ा एक्शन

Published on

नई दिल्ली ,

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (IT मंत्रालय) ने Elon Musk के X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) के कहा कि भारत में पाक सरकार के X अकाउंट को ब्लॉक कर दिया जाए. X ने भारत सरकार की इस रिक्वेस्ट पर एक्शन लेते हुए उस अकाउंट को भारत में बंद कर दिया है. इसका सीधा मतलब है कि पाक सरकार का X अकाउंट अब भारत में नजर नहीं आएगा.

X प्लेटफॉर्म एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म पर है, जहां दुनियाभर के नेता और सरकारों के वेरिफाइड अकाउंट होते हैं. इन अकाउंट के जरिए वे अपने देश के फैसले और अन्य जानकारी देती हैं. भारत में ये अकाउंट ब्लॉक हो चुका है, जिसका स्क्रीनशॉट्स नीचे देख सकते हैं.ऊपर दिए गए स्क्रीनशॉट्स में आप देख सकते हैं, जिसमें लिखा है कि IN यानी भारत में कानूनी मांग के चलते पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को रोक दिया गया है.

मंगलवार को हुआ था हमला
बताते चलें कि मंगलवार को भारत के जम्मू-कश्मीर में पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकवादी हमला हुआ था. इस हमले में कई पर्यटकों की जान चली गई. इस हमले के बाद भारत सरकार की तरफ से कई बड़े फैसले लिए जा चुके हैं. यहां आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि पहलगाम में हमले के बाद भारत में बुधवार शाम को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक हुई. इसमें पाकिस्तान के खिलाफ पांच कड़े फैसले लिए गए.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...