6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयनहीं सुधर रहा पाकिस्तान, MEA की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, MEA की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान का हिंदुस्तान को लेकर क्या रवैया है, ये पूरी दुनिया जानती है। अब विदेश मंत्रालय की एक रिपोर्ट में पाकिस्तान को लेकर चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि सीमा पार से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद में कोई कमी नहीं आई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों के परिवारों को न्याय दिलाने में इस्लामाबाद ने अभी तक ईमानदारी नहीं दिखाई है।

साल 2022 के लिए अपनी सालाना रिपोर्ट में विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान भारत को बदनाम करने और अपनी घरेलू सियासी और आर्थिक विफलताओं से अपनी जनता का ध्यान भटकाने के लिए “शत्रुतापूर्ण और मनगढ़ंत प्रचार” में लिफ्ट है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसियों जैसे संबंधों की इच्छा रखता है। नई दिल्ली की लगातार स्थिति यह रही है कि आतंकवाद और हिंसा से मुक्त माहौल में मुद्दों को द्विपक्षीय और शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए। साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस तरह का अनुकूल माहौल बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने उन मामलों पर पाकिस्तान के सभी कार्यों और बयानों को पूरी तरह से और स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है जो भारत के लिए पूरी तरह से इंटरनल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि विभिन्न देशों के बीच एक बड़ी समझ है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इससे जुड़े मामले भारत के आंतरिक मामले हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत के लगातार निवेदन किए जाने के बाद भी पाकिस्तान जनवरी 2004 में भारत के खिलाफ आतंकवाद के लिए अपनी मिट्टी या क्षेत्र का उपयोग न होने देने की अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान नहीं कर रहा है। भारत में सीमा पार से आतंकवाद, घुसपैठ और हथियारों की अवैध तस्करी में कोई कमी नहीं आई है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...