7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के लोगों को लग सकता है जोर का झटका, प्रॉपर्टी टैक्स...

दिल्ली के लोगों को लग सकता है जोर का झटका, प्रॉपर्टी टैक्स में भारी बढ़ोतरी की तैयारी में MCD

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मकान मालिकों को ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स चुकाना पड़ सकता है। पांचवीं म्युनिसिपल वैल्यूएशन कमेटी (MVC) ने प्रॉपर्टी की सालाना वैल्यू कैल्कुलेट करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले छह फैक्टर्स में बढ़ोतरी की सिफारिश की है। कमेटी ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट एमसीडी (MCD) को सौंप दी है। अगर इन सिफारिशों को लागू किया जाता है तो इससे पूरे शहर में प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ सकता है। इनमें रेजिडेंशियल कॉलोनीज भी शामिल हैं। कमेटी का कहना है कि राजधानी में प्रॉपर्टी की सालाना वैल्यू निकालने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले छह फैक्टर्स में पिछले 18 साल से कोई बदलाव नहीं किया गया है। महंगाई को देखते हुए इनमें बढ़ोतरी करने की जरूरत है।

एमसीडी ने कमेटी की रिपोर्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड की है और लोगों से इस पर सुझाव मांगे हैं। प्रॉपर्टी की सालाना वैल्यू की गणना करते समय छह फैक्टर्स को ध्यान में रखा जाता है। इनमें बेस यूनिट एरिया वैल्यू, टोटल कवर एरिया, एज ऑफ प्रॉपर्टी, ऑकुपेंसी (मकान मालिक खुद रह रहा है या किराए पर है), स्ट्रक्चरल फैक्टर (मकान कच्चा है या पक्का) और यूज फैक्टर (रेजिडेंशियल है या कमर्शियल)। प्रॉपर्टी टैक्स की राशि इस वैल्यू की कुछ प्रतिशत होती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रॉपर्टी की बेस यूनिट वैल्यू में 37 फीसदी बढ़ोतरी का सुझाव है। बेस यूनिट एरिया वैल्यू की सिफारिश 2004 में पहली कमेटी ने की थी और उसके बाद से अब तक इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कितना बढ़ जाएगा टैक्स
अभी ए कैटगरी की कॉलोनियों के लिए बेस यूनिट एरिया वैल्यू 630 रुपये है। इसी तरह बी कैटगरी की बस्तियों के लिए यह 500 रुपये, सी कैटगरी के लिए 400 रुपये, डी कैटगरी के लिए 320 रुपये, ई कैटगरी के लिए 270 रुपये, एफ कैटगरी के लिए 230 रुपये, जी कैटगरी के लिए 200 रुपये और एच कैटगरी के लिए 100 रुपये है। कमेटी ने ए कैटगरी के लिए इसे बढ़ाकर 800 रुपये करने का सुझाव दिया है। इसी तरह बी कैटगरी के लिए इसे 680 रुपये, सी कैटगरी के लिए 550 रुपये, डी कैटगरी के लिए 440 रुपये और ई कैटगरी के लिए 370 रुपये करने का प्रस्ताव है। कमेटी ने 2009 से 2019 तक बने मकानों के लिए 1.1 और 2020 से 2029 तक बनने वाले मकानों के लिए 1.2 एज फैक्टर की सिफारिश की है। 1950 के दशक में बने मकानों के लिए एज फैक्टर 0.5 और 1960 के दशक में बने मकानों के लिए इसे 0.6 करने की सिफारिश की गई है। इसी तरह 2000 से 2010 के बीच बने मकानों के लिए एज फैक्टर 1 रखने का सुझाव है।

एमसीडी के एक अधिकारी ने कहा कि बाद में बने मकानों के लिए फैक्टर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए कमेटी ने इन्हें बढ़ाने की सिफारिश की है। हाल के वर्षों में एयरपोर्ट के इर्दगिर्द काफी विकास हुआ है। इसलिए कमेटी ने एयरोसिटी को जी से बदलकर डी कैटगरी में डालने की सिफारिश की है। एमसीडी की इनकम का प्रमुख स्रोत प्रॉपर्टी टैक्स है। एमसीडी दिल्ली में वर्ष 2004 के यूनिट एरिया वेल्यू के हिसाब से टैक्स ले रहा है। वर्तमान में जो टैक्स की दरें हैं वह 18 वर्ष पुरानी हैं। इसके बाद चार रिपोर्ट आई, लेकिन एमसीडी इन्हें लागू नहीं कर पाया।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...