6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयपीएम मोदी ने एक्स पर पार किया 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा!...

पीएम मोदी ने एक्स पर पार किया 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा! सबसे ऊपर एलन मस्क

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट, @narendramodi, ने 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में पीएम मोदी इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेताओं में से एक बन गए हैं। 14 जुलाई तक, पीएम मोदी के अकाउंट पर 10 करोड़ फॉलोअर्स थे। इससे वह वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले अकाउंट में शामिल हो गए। राजनेताओं में पीएम मोदी ग्लोबली के एक्स पर सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं। पीएम मोदी ने फॉलोअर्स के मामले में अमेरिकी पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट को पीछे छोड़ दिया है। स्विफ्ट के एक्स पर 95.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

लिस्ट में टॉप पर हैं एलन मस्क
सोशल मीडिया के माध्यम से पीएम मोदी की व्यापक लोकप्रियता और अपने समर्थकों के साथ उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए यह उपलब्धि कोई आश्चर्य की बात नहीं है। दुनिया के अन्य प्रमुख नेताओं की तुलना में पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से कहीं अधिक है। बाइडन के इस प्लेटफॉर्म पर लगभग 3.8 करोड़ फॉलोअर्स हैं। हालांकि, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के 13.1 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इस सूची में सबसे ऊपर एलन मस्क हैं, जिनके 18.7 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

भारतीय राजनेताओं में टॉप पर मोदी
भारतीय राजनेताओं की बात करें तो पीएम मोदी पहले ही टॉप पर हैं। पीएम मोदी के करीब कोई भी राजनेता नजर नहीं आता है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक्स पर 2.6 करोड़, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 2.75 करोड़, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के 1.99 करोड़ और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के 74 लाख फॉलोअर्स हैं। आरजेडी के लालू प्रसाद यादव के 63 लाख तेजस्वी यादव के 52 लाख मिलियन और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के 29 लाख फॉलोअर्स हैं।

लाखों नए फॉलोअर्स
दिलचस्प बात यह है कि पिछले तीन साल में पीएम मोदी के एक्स हैंडल पर लगभग 3 करोड़ फॉलोअर्स बढ़े हैं। उनका प्रभाव यूट्यूब और इंस्टाग्राम तक भी फैला हुआ है। यूट्यूब पर उनके लगभग 2.5 करोड़ सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 9.1 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।। 2009 में अकाउंट बनने के बाद से इस अकाउंट को लाखों नए फॉलोअर्स मिले हैं। यह विशाल ऑनलाइन उपस्थिति प्रधानमंत्री को अपने मतदाताओं के साथ सीधे संवाद करने, सरकारी पहलों पर अपडेट साझा करने और अपने राजनीतिक संदेश को बढ़ाने का अवसर देती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...