9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयPM मोदी के भरोसेमंद पूर्व IAS की पारी पर लगा विराम, 11...

PM मोदी के भरोसेमंद पूर्व IAS की पारी पर लगा विराम, 11 बार एक्सटेंशन के बाद रिटायर

Published on

अहमदाबाद,

गुजरात के पूर्व आईएएस अधिकारी के कैलाशनाथन की पारी को विराम लग गया है. राज्य में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे भरोसेमंद अधिकारी थी. उन्हें उनके कार्यकाल में 11 बार एक्सटेंशन दिया गया था. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने उन्हें पूरे सम्मान के साथ विदाई दी.

के कैलाशनाथन लंबे अर्से से गुजरात के शक्तिशाली अधिकारी के तौर पर कार्यरत रहे थे. पीएम मोदी के सबसे नजदीकी और करीबी अधिकारियों में उनकी गिनती होती थी. वह 2013 में एडिशनल प्रिसिंपल सेक्रेटरी के पद से रिटायर हुए थे. उन्हें तबसे 11 बार एक्सटेंशन दिया गया था.

चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर कर रहे थे काम
के कैलाशनाथन 2013 से गुजरात के मुख्यमंत्रीयों के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे थे. अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से 33 वर्षों तक गुजरात कैडर की सेवा करने के बाद 31 मई, 2013 को वह रिटायर हुए थे. के कैलाशनाथन ने अब तक गुजरात के चार मुख्यमंत्रियों नरेंद्र मोदी, आनंदीबेन पटेल, विजय रूपानी और भूपेन्द्र पटेल के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में काम किया है.

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री भूपेंन्द्र पटेल ने बताया कि के. कैलाशनाथन ने 30 जून 2024 को स्वेच्छा से सेवानिवृत्त ली है. गुजरात सीएम ने एक्स पर लिखा, “2006 से उन्होंने (कैलाशनाथन ने) गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव के रूप में कार्य किया. 2013 में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में सिविल सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद, उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधान प्रधान सचिव के रूप में कार्य किया है.”

पिछले साल उन्होंने खुद लोकसभा चुनाव के बाद रिटायर होने की बात कही थी और आखिरकार सरकार ने उनकी बात स्वीकार की. अब माना जा रहा है कि उन्हें दिल्ली में कोई बड़ा पद दिया जा सकता है. बता दें कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बन जाने के बाद उनको सत्ता के गलियारों मे सुपर सीएम भी कहा जाता था.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...