17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में आंधी-तूफान की संभावना, IMD का अलर्ट, तेज हवाओं से कूल-कूल...

दिल्ली में आंधी-तूफान की संभावना, IMD का अलर्ट, तेज हवाओं से कूल-कूल होगा मौसम

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों में आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत एनसीआर के अधिकांश इलाकों में भी आंधी और तूफान की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा, ‘दिल्ली में आज आंधी-तूफान की संभावना है। तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और उत्तर कर्नाटक में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। केरल, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में गर्म और आर्द्र स्थिति रहेगी।’ उधर दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है। IMD ने बताया कि आर्द्रता का स्तर 64 से 39 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज़ हवा चलने का अनुमान लगाया है। इसमें कहा गया है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह बजे 182 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...