15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयखुफिया इनपुट के बाद तिहाड़ जेल में छापेमारी, ड्रग, फोन समेत कई...

खुफिया इनपुट के बाद तिहाड़ जेल में छापेमारी, ड्रग, फोन समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद

Published on

नई दिल्ली,

लगातार सवालों के घेरे में रहने वाली एशिया की सबसे सुरक्षित जेल में तिहाड़ प्रशासन की ओर से छापेमारी की गई. जानकारी के मुताबिक लगातार 2 दिन तक यानी 25 और 26 जुलाई को छापेमारी की कार्रवाई की गई. 25 जुलाई को तिहाड़ की जेल नंबर-3 में रेड की कार्रवाई हुई. इस दौरान जेल से मोबाइल फोन, बड़ा चाकू, सुआ और ड्रग बरामद की गई है. जबकि 26 जुलाई को मंडोली की 11 नंबर जेल में हुई रेड में 3 मोबाइल फोन, ड्रग बरामद हुआ है. दिल्ली की तिहाड़ जेल और मंडोली जेल में इंटेलीजेंस इनपुट के बाद खुदाई की गई.

एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर मंगलवार को केंद्रीय जेल संख्या-3 में तलाशी ली गई. तलाशी अभियान के दौरान तीन स्मार्टफोन, दो कीपैड फोन, दो डेटा केबल, एक एडॉप्टर, एक चाकू और एक आयरन बोरर (सुआ) बरामद किया गया. अधिकारी ने बताया कि वार्ड के बाहर कई स्थानों पर खुदाई की गई.

उपाधीक्षक संजीव कुमार की देखरेख में तलाशी अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि सहायक अधीक्षक सुजीत, अविश तोमर, राजेश दहिया, रविंदर यादव, राम निवास और सीजे-3 की क्विक रिस्पॉन्स टीम के कर्मचारी भी तैनात किए गए थे.

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मंडोली स्थित सेंट्रल जेल नंबर 11 में चलाए गए एक अन्य तलाशी अभियान में तीन मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और हाथ से बनी सिगरेट जैसी अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद की गईं. उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जाएगी और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...