9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयराम रहीम को फिर मिली पैरोल, मणिपुर घटना का जिक्र कर ट्रोल...

राम रहीम को फिर मिली पैरोल, मणिपुर घटना का जिक्र कर ट्रोल करने लगे लोग

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई बर्बरता का वीडियो सामने आया है, इस वीडियो के सामने आने के बाद जमकर राजनीति हो रही है। सरकार पर सवाल उठाये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है “मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वो अपने राज्यों में कानून व्यवस्थाओं को और मजबूत करें। खासतौर पर हमारी मातओं-बहनों की रक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं।” इसी बीच खबर आई कि रेप के दोषी जेल में बंद राम रहीम को फिर से पैरोल मिलने की खबर सामने आई है।

फिर 30 दिनों के बाहर आएगा राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर से 30 दिन की पैरोल मिल गई है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। जेल से निकलने के बाद राम रहीम को सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है, वह यूपी के बागपत में स्थिति बरनावा आश्रम में रहेगा। राम रहीम को सजा मिलने के बाद सातवीं पैरोल मिली है। इसी साल जनवरी में राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली थी।

मणिपुर की घटना को लेकर लोग उठा रहे सवाल
मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता के वायरल वीडियो पर मचे बवाल के बीच राम रहीम को पैरोल मिली है। सोशल मीडिया पर लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है तो दूसरी तरफ ऐसे कैदियों को बार-बार पैरोल दे रही है, जो रेप जैसे मामले में सजा काट रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
@MichwalG ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘अमृत काल में कुछ भी संभव है। हो सकता है कि आगे चलकर बाबा बाइज्जत बरी भी हो जाएं या अच्छे चाल चलन की बात कह रिहा कर दिए जाएं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘इससे साबित होता है कि बीजेपी के लिए मणिपुर की घटना कुछ भी नहीं है।’ भानु प्रताप ने लिखा, ‘सुबह ही पीएम बोले कि सभी राज्यों को महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए और राम रहीम को पैरोल मिल गई?’

दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, “राम रहीम जैसे बलात्कारी हत्यारों को 2.5 साल में 7 बार सरकार पैरोल देगी, बृजभूषण की बेल का पुलिस कोर्ट में विरोध नहीं करेगी। मणिपुर में महिलाओं के शोषण पर चुप्पी होगी तो बेटी ऐसे बचेगी?”

पुनीत सिंह ने लिखा कि महिलाओं के साथ दरिंदगी हो रही है, मणिपुर में निर्वस्त्र कर महिलाओं को सड़कों पर घुमाया जा रहा है। बलात्कार का आरोपी राम रहीम जेल में सज़ा काट रहा है या मौज ले रहा है। हर बार इसे पैरोल पर 1 महीने के लिए बाहर कर दिया जाता है। बेटी इसी तरह बचेगी मोदी जी?

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...