9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयरिकॉर्ड गर्मी के बाद रिकॉर्ड बारिश, दिल्ली के दर्द की वजह क्या...

रिकॉर्ड गर्मी के बाद रिकॉर्ड बारिश, दिल्ली के दर्द की वजह क्या है?

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली में पिछले दो महीनों में भीषण गर्मी ने जहां लोगों को परेशान कर दिया, वहीं शुक्रवार सुबह भारी बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। महज तीन घंटों में दिल्ली में इतनी ज्यादा बारिश हो गई जो दिल्लीवालों ने करीब 30 सालों में नहीं देखी थी। दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन पर 24 घंटों में 228.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, ये 1996 के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश है और जून के महीने में 1936 के बाद सबसे ज्यादा बारिश का दिन है। सिर्फ तीन घंटे (सुबह 2.30 बजे से 5.30 बजे के बीच) में ही 148.5 मिलीमीटर बारिश हो गई थी।

दिल्ली में बारिश के चलते हुए हई हादसे
मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली में मॉनसून आने की घोषणा कर दी, उन्होंने पहले 29-30 मई को मॉनसून आने का अनुमान लगाया था। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की थी, लेकिन सफदरजंग में बहुत भारी बारिश हुई, जिससे ट्रैफिक जाम और जलभराव की समस्या पैदा हो गई। वसंत विहार इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर भी टैक्सी स्टैंड पर लगा हुआ शेड गिर गया जिससे एक टैक्सी ड्राइवर की मौत हो गई।

प्रगति मैदान टनल में भरा पानी, कई जगहों पर जाम
इधर दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में 8 और 10 साल उम्र के दो बच्चे एक नाले में डूब गए। ग्रेटर नोएडा में दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पूरी दिल्ली में बारिश का पानी भर गया और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, कुछ जगहों पर तो नालों की क्षमता से ज्यादा पानी भर गया, जैसे मिंटो ब्रिज और प्रगति मैदान टनल नदी बन गए, जिससे ऑफिस जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरी दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या देखने को मिली। बारिश का पानी सड़कों पर भर गया था, पेड़ गिर गए थे और गाड़ियां खराब हो जाने के कारण 376 जगहों पर जाम लग गया था।

दिल्ली में अचानक से क्यों हुई इतनी ज्यादा बारिश?
मॉनसून के पहले ही दिन इतनी ज्यादा बारिश ने सबको हैरान कर दिया। इतनी बारिश की वजह स्काईमेट के वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताई। उन्होंने बताया कि राजधानी के एक बड़े हिस्से में इतनी ज्यादा बारिश होने की वजह ये है कि मॉनसून की पट्टी सीधे दिल्ली के ऊपर से गुजरी, उत्तर प्रदेश में एक और चक्रवात बना हुआ था और पंजाब के आसपास के इलाकों में भी एक चक्रवात था। इन सब वजह से हवा में बहुत ज्यादा नमी आ गई। इन मौसमी तंत्रों का दिल्ली के ऊपर मिलना ही तेज बारिश का कारण बना।

दो दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को हुई तेज बारिश कई मौसमी तंत्रों के मिलने की वजह से हुई थी। उन्होंने चेतावनी दी है कि रविवार को भी ऐसा ही तूफान आ सकता है। बारिश के साथ ही तेज आंधी भी आ सकती है।

सीवर की सफाई का काम रह गया अधूरा
इस बार दिल्ली के सीवर और नालों की सफाई का काम फिर से अधूरा रह गया। बारिश से पहले 15 जून तक नालों की सफाई हो जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ठीक से सफाई न होने के कारण सड़कें पानी में डूब गईं। सरकारी विभागों द्वारा नालों की सफाई कराने में लापरवाही बरती गई।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...