17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराष्ट्रीयरिटायर्ड IPS ने पहलवान बजरंग पूनिया को दी गोली मारने की धमकी,...

रिटायर्ड IPS ने पहलवान बजरंग पूनिया को दी गोली मारने की धमकी, कुमार विश्वास बोले- ईश्वर इन्हें सद्बुद्धि दें

Published on

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाकर एक महीने से भी अधिक समय से जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों और पुलिस के बीच रविवार को झड़प देखने को मिली।जिसके बाद पुलिस ने पहलवानों को हिरासत में ले लिया था। इसके अलावा जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों की ओर से लगाए गए टेंट को भी पुलिस ने हटा दिया। हालांकि अब पुलिस ने पहलवानों को रिहा कर दिया है।इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी माहौल गर्म रहा। इस घटनाक्रम पर एक पूर्व आईपीएस अफसर ने ऐसा ट्वीट किया जिस पर कुमार विश्वास ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रिटायर्ड IPS ने पहलवान बजरंग पूनिया को दी धमकी
पूर्व आईपीएस अधिकारी एनसी अस्थाना ने रविवार (28 मई) को पहलवानों के ऊपर पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराते हुए लिखा कि “ज़रूरत हुई तो गोली भी मारेंगे। मगर, तुम्हारे कहने से नहीं। अभी तो सिर्फ कचरे के बोरे की तरह घसीट कर फेंका है। दफ़ा 129 में पुलिस को गोली मारने का अधिकार है। उचित परिस्थितियों में वो हसरत भी पूरी होगी। मगर वह जानने के लिये पढ़ा लिखा होना आवश्यक है। फिर मिलेंगे पोस्टमॉर्टम टेबल पर!” अस्थाना के ट्वीट पर कई सारे यूजर ने आलोचना करते हुए प्रतिक्रिया दी है। इस पर कुमार विश्वास ने भी ट्वीट किया है।

कुमार विश्वास ने किया ट्वीट
पूर्व आईपीएस अधिकारी एनसी अस्थाना के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कुमार विश्वास ने लिखा की किसान-आंदोलन के समय बालकनी में कैक्टस उगाने वाले फेसबुक-क्रांतिकारी जब किसानों को गालियां दे रहे थे तब भी कहा था आज फिर कह रहा हूं कि “आप किसी भी आंदोलन के मुद्दे से सहमत-असहमत हो सकते हैं किंतु दोनों पक्षों को कम से कम संवैधानिक मर्यादा व संवेदनशीलता तो रखनी ही होगी। ओछी-भाषा, अहंकार व हठधर्मिता आपको सुकून व वांछित कृपा तो दे सकते है किंतु भारत नामक समावेशी-विचार के विपरीत जाते है। ईश्वर सद्बुद्धि दें और समय रहते न्याय करे।

बजरंग पूनिया ने भी दी प्रतिक्रिया
वहीं बजरंग पूनिया ने लिखा कि “ये IPS ऑफिसर हमें गोली मारने की बात कर रहा है. भाई सामने खड़े हैं, बता कहां आना है गोली खाने। कसम है पीठ नहीं दिखाएंगे, सीने पे खाएंगे तेरी गोली। ये ही रह गया है अब हमारे साथ करना तो ये भी सही।”

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...