19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराष्ट्रीयसाक्षी मर्डर: सहेली के फोन से होती थी साहिल से बात, एक...

साक्षी मर्डर: सहेली के फोन से होती थी साहिल से बात, एक दूसरे दोस्त के नाम का बनवाया हुआ था टैटू

Published on

नई दिल्ली

आउटर नॉर्थ जिले के शाहबाद डेरी में 16 साल की नाबालिग लड़की के बेरहमी से कत्ल के मामले में आरोपी साहिल के तीन दोस्त पुलिस के रेडार में आए हैं। आशंका है कि सनसनीखेज हत्याकांड की साजिश में वे भी शामिल थे। पुलिस अफसरों का कहना है कि रिमांड पर लिए गए साहिल और इन तीनों से पूछताछ के बाद इनकी संलिप्तता मिलती है, तो इन्हें भी अरेस्ट किया जाएगा। पुलिस फिलहाल किसी को क्लीन चिट नहीं दे रही है। पुलिस ने साहिल का फोन बरामद कर लिया है, लेकिन अभी वारदात में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी नहीं हुई है। बता दें कि दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने दो दिन की और पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। साहिल की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद रोहिणी कोर्ट में गुरुवार को उसे पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि साहिल से और पूछताछ जरूरी है। अपराध में इस्तेमाल चाकू और उसका मोबाइल फोन बरामद करने के लिए उसकी रिमांड की जरूरत है। पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी घटना के बारे में अपने बयान लगातार बदल रहा है जिसे वेरिफाई करने की भी जरूरत है। कोर्ट ने पुलिस की दलीलों पर विचार करने के बाद अर्जी मंजूर कर ली।

​साहिल की कॉल डिटेल की जांच
बता दें, पुलिस ने​रविवार रात हुए इस हत्याकांड को लेकर आसपास के इलाकों के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इससे खुलासा हुआ कि साहिल के दोस्त हत्या के समय आसपास ही मंडरा रहे थे। ये वारदात वाली जगह के 50 मीटर के दायरे में ही रहते हैं। तीनों साहिल के करीबी हैं जिनकी पहचान वीरू, आजाद और प्रदीप के तौर पर हुई है। पुलिस टीम ने मंगलवार-बुधवार की देर रात वीरू के घर में रेड की। इसके घर से चाकू की बरामदगी के लिए तलाशी भी ली गई। पुलिस इसे लेकर चली गई।

​सूत्रों ने बताया कि साहिल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाई गई है, जिसमें हत्या के आसपास आजाद से बात होने का खुलासा हुआ है। इसलिए इसे पकड़ा गया है। पुलिस इससे जानना चाहती है कि आखिर साहिल ने उससे क्या बात की? क्या वह हत्याकांड के बारे में जानता था या इस साजिश में वह भी शामिल था। जांच में पता चला है कि साहिल इलाके के आवारा लड़कों का गैंग चलाता था। इससे आसपास के लोग परेशान थे। पुलिस साहिल गैंग से जुड़े लड़कों की पहचान कर रही है, जिन्हें जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

प्रवीण के नाम का टैटू
इस बीच, पुलिस ने मृतक नाबालिग लड़की जिस नीतू नाम की महिला के साथ रहती थी, उससे भी पूछताछ की। इसके अलावा प्रवीण नाम के एक लड़के को पुलिस ने पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दे रखा है। ये भी नाबालिग लड़की का पुराना दोस्त बताया जा रहा है, जो फिलहाल यूपी के जौनपुर में है। नाबालिग लड़की ने प्रवीण के नाम का टैटू भी गुदवा रखा था। पुलिस को प्रवीण से भी कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है, इसलिए उसे पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया है।

2 मिनट पहले वहां से गुजरी थी मृतका
पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें लड़की वारदात से महज 2 मिनट पहले जाती दिख रही है। सफेद टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी लड़की थोड़ी देर में ही दौड़कर लौटती दिख रही है। इसी गली में आगे जाकर साहिल ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए और फिर पत्थर से उसका सिर बुरी तरह से फाड़ डाला।

सहेली के फोन से होती थी साहिल से बात
पुलिस को पता चला है कि नाबालिग लड़की साहिल से इंस्टाग्राम पर बातचीत करती थी। लड़की के पास अपना स्मार्ट फोन नहीं था, इसलिए वह अपनी सहेली नीतू के फोन से उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से साहिल से बात कर रही थी। नीतू का फोन कब्जे में लेकर पड़ताल हो रही है।

​चश्मदीदों को बनाया जाएगा गवाह
पुलिस अफसरों ने बताया कि शाहबाद डेरी की जेजे कॉलोनी के बी-ब्लॉक में करीब 8:45 बजे वारदात हुई, तो उस वक्त वहां आठ से दस लोग खड़े थे। सीसीटीवी की मदद से इन सभी की पहचान की जा रही है। इन सभी के बयान लिए जाएंगे और हत्याकांड में चश्मदीद गवाह भी बनाया जाएगा।

पुलिस ने किया सीन री-क्रिएट
सूत्रों ने बताया कि पुलिस साहिल को बुधवार तड़के वारदात वाली जगह पर ले गई। वहां पर मर्डर के पूरे सीन को री-क्रिएट किया गया। इस दौरान एफएसएल की टीम भी पुलिस के साथ थी। साहिल के कुछ दोस्त भी लाए गए। करीब आधे घंटे बाद पुलिस आरोपी को लेकर बवाना थाने लौट गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चाकू बरामद करने के लिए साहिल को साथ लेकर रिठाला मेट्रो स्टेशन के आसपास भी तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन चाकू नहीं मिला। आरोपी ने मेट्रो स्टेशन के पास झाड़ियों में चाकू फेंकने का दावा किया है। इस चाकू को वह हरिद्वार से खरीदकर लाया था।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...