8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयसीमा हैदर की खुलेगी पोल! पाकिस्तान आर्मी में शामिल उसके भाई की...

सीमा हैदर की खुलेगी पोल! पाकिस्तान आर्मी में शामिल उसके भाई की तस्वीर आई सामने

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय युवक सचिन के प्यार में सरहद पारकर अवैध तरीके से पाकिस्तान से हिन्दुस्तान आई सीमा हैदर मुश्किलों में घिरती जा रही है. यूपी एटीएस ने उससे लगातार दूसरे दिन पूछताछ की है और कई सवालों के जवाब तलाश रही है. इसी बीच पता चला है कि सीमा हैदर का भाई और चाचा पाकिस्तान आर्मी में हैं.

PAK आर्मी में है सीमा का भाई: गुलाम हैदर
अब सीमा हैदर के पहले पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने दावा किया है कि सीमा का भाई पाकिस्तान आर्मी में है. गुलाम हैदर के मुताबिक सीमा का भाई कराची में पोस्टेड था. उसका नाम आसिफ है और फिलहाल आसिफ ने नौकरी छोड़ दी है. वहीं गुलाम हैदर ने ये भी बताया कि सीमा का चाचा गुलाम अकबर इस्लामाबाद में है और आर्मी में किसी बड़े पद पर है.

घर से भागकर सीमा ने की थी शादी
सीमा के पहले पति ने ये भी दावा किया है कि वो आसिफ से मिल भी चुका है और दोनों की बातचीत भी होती है. बता दें कि एटीएस की पूछताछ में और भी कई जानकारी सामने आई है. पाकिस्तानी अथॉरिटी को सीमा ने एक एफिडेविट दिया था जिसमें उसने अपने मां-बाप को लालची बताया था. उसमें सीमा ने कहा था कि मेरे मां-बाप लालची हैं इसलिए वो आवारा किस्म के लड़के से मेरी शादी कर रहे हैं. सीमा ने उसमें ये भी बताया था कि इसी वजह से वो घर से भाग गई थी और गुलाम हैदर से शादी रचाई थी. उसे लगा था कि गुलाम हैदर खुश रखेगा.

दूसरे दिन भी सीमा हैदर से पूछताछ
वहीं अभी तक की पूछताछ में एटीएस सीमा के दिए तमाम बयानों की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके. बता दें कि सोमवार को एटीएस की नोएडा यूनिट ने सीमा सेक्टर 94 में कंट्रोल एंड कमांड सेटर में, सचिन मीणा और उसके पिता नेत्रपाल से लगभग 8 घंटे की लंबी पूछताछ की थी. इसके बाद मंगलवार को फिर एटीएस दफ्तर में सीमा हैदर से पूछताछ हो रही है और इसे एटीएस के एसएसपी लीड कर रहे हैं.

एटीएस की पूछताछ के दौरान सीमा हैदर के पाकिस्तानी पहचान पत्र भी सवाल उठ रहे हैं. उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) की टीम पहचान पत्र को लेकर भी सीमा हैदर से पूछताछ कर रही है. सीमा हैदर का पहचान पत्र 20 सिंतबर 2022 में जारी किया गया था. अधिकारी सीमा हैदर से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इतनी देरी से उसने पाकिस्तानी नागरिकता पहचान पत्र क्यों बनवाया? जबकि ऐसे पहचान पत्र जन्म के साथ ही बनवाए जाते हैं.

पहले भी भारतीय लड़कों से बात कर चुकी थी सीमा
पूछताछ के दौरान सीमा हैदर ने कई ऐसे खुलासे भी किए हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. सीमा ने अधिकारियों को बताया कि सचिन पहला भारतीय नहीं है जिससे उसने बातचीत की थी. इससे पहले भी सीमा हैदर दिल्ली-एनसीआर में कई युवकों से फोन और सोशल मीडिया के जरिए बात कर चुकी थी.

एटीएस अधिकारियों को सीमा हैदर के कॉन्फिडेंस और रटे-रटाए एक एक जैसे जवाबों से भी शंका हो रही है. वो बिना अटके जवाब दे रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब सीमा हैदर से राज उगलवाने के लिए एटीएस प्लान बी के तहत उससे सवाल-जवाब करेगी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...