8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली से सटे गुरुग्राम में सनसीखेज घटना, नामी अस्पताल में भर्ती विदेशी...

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सनसीखेज घटना, नामी अस्पताल में भर्ती विदेशी महिला के साथ रेप

Published on

गुरुग्राम

सेक्टर-51 एरिया के आर्टिमिस हॉस्पिटल में एडमिट विदेशी युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि हॉस्पिटल के ही अटेंडेंट स्टाफ ने रेप किया। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच पूरी होने तक आरोपी को ड्यूटी से हटा दिया गया है। पुलिस को शिकायत देने वाली युवती का कहना है कि जब वह अस्पताल में भर्ती थी। तब दवा और इंजेक्शन के प्रभाव के चलते पूरी तरह होश में नहीं थी। उसके रूम में बतौर अटेंडेंट ठाकुर नामक हॉस्पिटल कर्मी तैनात था। आरोप है कि युवती जब अर्धबेहोशी की हालत में थी तो आरोपी ने उससे रेप किया। युवती ने होश आने पर परिवार वालों को इस बारे में बताया। परिवार वालों ने घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन से विरोध जताया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमने हॉस्पिटल कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है।

निष्पक्ष जांच कराएंगे: अस्पताल
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वह हमेशा मरीज की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाएगी। अस्पताल में कर्मचारियों की भर्ती आउटसोर्स व डायरेक्ट की जाती है। हॉस्पिटल में पॉश (POSH) कमिटी है, जो समय-समय पर कर्मचारियों को ट्रेनिंग कराती है। मरीजों की सुरक्षा के लिए गार्ड भी हैं और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। गुरुग्राम में इससे पहले साल 2020 के अक्टूबर महीने में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। तब हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली लड़की के साथ अस्पताल में रेप की घटना हुई थी। वह घटना आईसीयू के प्राइवेट रूम में हुई थी। इससे पहले जून, 2019 में गुरुग्राम में शर्मनाक घटना सामने आई थी तब एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया से दोस्त बनी स्पेन की महिला के साथ शर्मनाक घटना को अंजाम दिया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...