16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप, सामान्य से 6-8 डिग्री ऊपर पहुंचा...

दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप, सामान्य से 6-8 डिग्री ऊपर पहुंचा तापमान, अगले 2 दिन में राहत की उम्मीद

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली इस समय भयंकर गर्मी से जूझ रही है. तापमान अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ रहा है. राष्ट्रीय राजधानी में 17 जून को कई मौसम केंद्रों ने तापमान औसत से काफी ऊपर दर्ज किया. सफदरजंग में 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया, जो जून के मध्य के सामान्य तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. पालम में अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस रहा. अरावली रिज क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से लगभग 8 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

लोधी रोड और आयानगर में तापमान क्रमश: 45.6 डिग्री सेल्सियस और 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भीषण गर्मी के कारण मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है, जिसमें जनता को हीटवेव से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. अगले दो दिनों तक भी लू की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने 18 से 20 जून के बीच उत्तर पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की बात कही है. इस मौसम प्रणाली से राजधानी में छिटपुट बारिश होने का अनुमान है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

इसके अलावा 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी है, जिससे वायु प्रदूषण से कुछ हद तक राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने स्थितियां सामान्य होने तक लोगों से हाइड्रेटेड रहने, धूप में निकलने से बचने और गर्मी से संबंधित बीमारियों से सावधान रहने की सलाह दी है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते होने वाली वारिश से दिल्लीवासी मामूली लेकिन महत्वपूर्ण राहत की उम्मीद कर सकते हैं. क्योंकि छिटपुट बारिश और तेज हवाओं से मौजूदा गर्मी की स्थिति को कम करने में मदद मिलेगी.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...